Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha election Result 2024: पश्चिम में केंद्रीय मंत्री बालियान समेत कई दिग्गजों की फंसी नाव, भाजपा को लग सकता है भारी झटका

सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद सवा 11 बजे तक भाजपा के प्रत्याशी राघव लखनपाल पर 62 हजार की भारी बढ़त बना चुके हैं वहीं नगीना में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने चौंकाते हुए भाजपा के प्रत्याशी पर 51 हजार की बढ़त ले ली है। कैराना में कांटे की टक्कर के बीच भाजपा प्रत्याशी सपा की इकरा हसन से करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 04 Jun 2024 11:49 AM (IST)
Hero Image
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान कांग्रेस के हरेंद्र मलिक से करीब 19 हजार वोटों से पिछड़ गए हैं।

 जागरण संवाददाता, मेरठ। 2019 में 14 में सात सीटें गंवाने के बाद क्लीन स्वीप के संकल्प के साथ पूरी ताकत से जुटी भाजपा को भारी झटका लगा है। मुजफ्फरनगर से तीसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान अपने प्रतद्वंदी कांग्रेस के हरेंद्र मलिक से करीब 19 हजार वोटों से पिछड़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें-बांसगांव लोकसभा में कमलेश पासवान को हरा पाएंगे सदल प्रसाद? यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट

सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद सवा 11 बजे तक भाजपा के प्रत्याशी राघव लखनपाल पर 62 हजार की भारी बढ़त बना चुके हैं, वहीं नगीना में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने चौंकाते हुए भाजपा के प्रत्याशी पर 51 हजार की बढ़त ले ली है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में रवि किशन की राह में काजल निषाद की साइकिल खड़ी, यहां पढ़‍िए कौन मार रहा बाजी

कैराना में कांटे की टक्कर के बीच भाजपा प्रत्याशी सपा की इकरा हसन से करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। मेरठ से कई चक्र की गणना में पीछे रहने के बाद भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने 12वें चक्र के बाद सपा पर 54 हजार की बढ़त ले ली है।

बुलंदशहर से भाजपा के भोला सिंह एक लाख वोटों से ज्यादा बढ़त लेकर जीत के करीब पहुंच गए हैं। भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ा रालोद बागपत और बिजनौर पर बढ़त बनाए हुए है। रामपुर और मुरादाबाद व संभल में सपा ने भाजपा पर भारी बढ़त बना ली है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें