Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CCSU में 25 मई तक नहीं मिलेगी डिग्री-मार्कशीट, अब इन तिथियों पर बंंटेगी मार्कशीट Meerut News

शुक्रवार को विवि के छात्र सहायता केंद्र से सबसे अधिक प्रोविजनल सर्टिफिकेट बांटे गए। इस दौरान छात्र अधिकर संख्‍या में आए हुए थे। सभी को कतार में खडा किया गया।

By Prem BhattEdited By: Updated: Fri, 22 May 2020 11:03 PM (IST)
Hero Image
CCSU में 25 मई तक नहीं मिलेगी डिग्री-मार्कशीट, अब इन तिथियों पर बंंटेगी मार्कशीट Meerut News

मेरठ, जेएनएन। चौधरी चरण  सिंह विश्वविद्यालय के छात्र सहायता केंद्र से शुक्रवार को शिक्षक भर्ती के आवेदकों ने अपनी डिग्री, मार्कशीट प्राप्त किए। इस दिन बुलंदशहर के छात्र- छात्राओं को मौका दिया गया था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से बुलंदशहर के अभ्यर्थी कम दिखे, मेरठ और आसपास अधिक रहे। कल से यानी 23 मई से 25 मई तक डिग्री नहीं बांटी जाएगी। क्योंकि तीन दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

शुक्रवार को काउंटर से 350 छात्र- छात्राओं ने अपने प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्राप्त किए। 175 छात्र- छात्राओं ने डिग्री के लिए फार्म जमा किए। इसमें 43 की डिग्री दे दी गई। मार्कशीट के लिए छह छात्रों ने फार्म जमा किए। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार की ओर से काउंटर के बाहर आवेदकों में शारीरिक दूरी बनाए रखने पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस समय डिग्री और मार्कशीट केवल उन अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। जो बेसिक शिक्षा में सहायक शिक्षक भर्ती के आवेदक होंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रशासनिक कार्यालय खुलेगा।

इन तिथियों पर मिलेगी डिग्री, मार्कशीट

तिथि          जिला

26 मई       सहारनपुर

27 मई       शामली

29 मई        नोएडा

30 मई       बागपत

दो जून         मेरठ

तीन जून       हापुड़

पांच जून    मुजफ्फरनगर