Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Meerut : सरधना पेपर मिल में खोई के ढेर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

जब कर्मचारी खाना खाने गए हुए थे तो तब आग लग गई। गनीमत रही क‍ि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांक‍ि काफी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Mon, 13 Feb 2023 05:47 PM (IST)
Hero Image
Meerut : सरधना पेपर मिल में खोई के ढेर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

जागरण संवाददाता, सरधना : नानू मेरठ रोड पर स्थित सरधना पेपर मिल में खोई के ढेर में सोमवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। उस समय कर्मचारी लंच पर थे। वरना, बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, मिल कर्मचारियों ने आग की ऊंची लपटे व धुआं उठते देख शोर मचा दिया।

इसके बाद मिल ने अपने ही लगे दमकल उपकरण से आग पर पानी डालकर काबू पा लिया। उधर, सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। लेकिन, उस समय तक आग बुझ गई थी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें