Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Meerut CCSU News: डिजिलाकर पोर्टल पर आया चौधरी चरण सिंह विश्‍वविद्यालय, छात्रों के लिए ये होंगे फायदे

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अब डिजिलाकर पर आ गया है। डिजिलाकर के पोर्टल पर विश्वविद्यालय का लोगो लाइव हो गया है। आने वाले समय में छात्रों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी। वह जब चाहे तब डिजिटल सर्टिफिकेट ले सकेंगे।

By Himanshu DwivediEdited By: Updated: Fri, 26 Mar 2021 11:07 AM (IST)
Hero Image
चौधरी चरण सिंह विश्‍वविद्यालय डिजिलाकर पर लाइव हो गया है।

मेरठ, जेएनएन। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अब डिजिलाकर पर आ गया है। डिजिलाकर के पोर्टल पर विश्वविद्यालय का लोगो लाइव हो गया है। आने वाले समय में छात्रों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी। वह जब चाहे तब डिजिटल सर्टिफिकेट ले सकेंगे। आनलाइन सत्यापन में भी सुविधा मिलेगी।

डिजिलाकर यानी डिजिटल लाकर भारत सरकार से संचालित है, यह एक तरह से इलेक्ट्रानिक तिजोरी जैसी है, जिसमें कोई भी अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र अन्य जरूरी कागजात को खुद अपलोड भी कर सकता है। साथ ही कई तरह के प्रमाणपत्र अपने आप डाउनलोड भी किए जा सकते हैं। इसमें सीसीएसयू के आने के बाद छात्रों को काफी सुविधा रहेगी। डिजिलाकर में सीसीएसयू के आने के बाद छात्रों के कोर्सवार अंक आनलाइन सुरक्षित रहेंगे। छात्र इस पोर्टल के माध्यम से अपना रोलनंबर, विषयवार नंबर, पंजीयन नंबर सब देख पाएंगे। डिजिलाकर पर अभी बहुत कम छात्रों के सर्टिफिकेट अपलोड किए गए हैं, धीरे- धीरे विवि के सभी छात्रों का डेटा इससे जोड़ दिया जाएगा। डिजिलाकर पर जो मार्कशीट दिखेगी, वह मूल मार्कशीट से अलग की है।

विवि में स्मार्ट क्लासरूम बनाने की तैयारी

कोविड के चलते चौधरी चरण सिंह विवि और कालेजों में पूरे साल आनलाइन पढ़ाई हुई, एक बार फिर से कोविड के संक्रमण को देखते हुए आनलाइन पढ़ाई के लिए कहा गया है। आनलाइन पढ़ाई की उपयोगिता को देखते हुए विवि परिसर में स्मार्ट क्लासरूम बनाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें कैमरे से लेकर लाइव क्लास की सुविधा रहेगी। शुक्रवार को इसका प्रजेंटेशन होना है। विवि में अभी स्मार्ट क्लासरूम नहीं है। कोविड के समय में सभी शिक्षक अपने अपने विभाग में जूम और वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छात्रों को पढ़ाते रहे। तभी से विवि में एक स्मार्ट क्लासरूम की जरूरत महसूस की गई। विवि में करीब 40 लाख रुपये इसके लिए रखे गये है। इससे स्मार्ट क्लासरूम तैयार किया जाएगा। इसमें एलईडी स्क्रीन के साथ कैमरे की सुविधा होगी। शिक्षक की लाइव लेक्चर भी चलेगी और रिकाडिंग भी होगी। इसके माध्यम से छात्र लाइव पढ़ाई कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्र बना दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की प्रथम से उत्तर मध्यमा तक की वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज सदर को परीक्षा केंद्र गया है। चयनित परीक्षा केंद्र पर सुझाव व आपत्ति शुक्रवार 26 मार्च तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को मुहैया कराया जा सकता है। इस तिथि के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।