Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा ने आंबेडकर को सम्मान दिया, बसपा ने लिया नाम का सहारा, मेरठ में बोले- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष

Meerut News चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ वंचित वर्ग के लोगों को मिल रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Parveen VashishtaUpdated: Mon, 14 Nov 2022 10:30 PM (IST)
Hero Image
भाजपा अनुसूचित जाति मेार्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का स्वागत करते कार्यकर्ता

मेरठ, जागरण संवाददाता। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव आंबेडकर के सम्मान में पंचतीर्थ का निर्माण कराया। कश्मीर से धारा-370 समाप्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

'योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ वंचित वर्ग को मिल रहा'

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बसपा या अन्य सरकारों ने बाबा साहब के नाम पर वोट तो लिया लेकिन उनके सिद्धांतों के अनुरूप समाज का हित नहीं किया। मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ वंचित वर्ग के लोगों को मिल रहा है। पूरे देश में हाईवे आदि निर्माण कार्यों के चलते रोजगार भी पैदा हो रहा है। मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. रवि प्रकाश के लक्ष्मी विहार स्थित आवास भी पहुंचे। 

बस्ती संपर्क अभियान की बैठक

महानगर अध्यक्ष विनय विरालिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने क्षेत्रीय कार्यालय में बस्ती संपर्क अभियान की बैठक कर क्षेत्र में दस हजार फार्म भरने का लक्ष्य दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष हंसराज जाटव, महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर, महानगर अध्यक्ष विनय विरालिया, महानगर उपाध्यक्ष श्याम लोमस जाटव, अनिल जाटव, एसोसिएट प्रोफेसर प्रवीण कुमार, एससी-एसटी वेलफेयर समिति के नानक चंद,मंडल अध्यक्ष रामकुमार चौबे, मंडल महामंत्री नरेंद्र चौधरी, अनुसूचित मोर्चा,  प्रोफेसर एवी कोर, डा. संजय कुमार, दलित विकास समिति के धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित रहे।

- - - - 

निकाय चुनाव : 30 हजार से अधिक ने प्रस्तुत किए दावे और आपत्ति

मेरठ, जागरण संवाददाता। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए जिला प्रशासन का पूरा जोर समय से मतदाता सूची का त्रुटि रहित अंतिम प्रकाशन कराने पर है। इसके लिए कई अधिकारियों को लगाया है। उधर, एक से सात नवंबर तक 30 हजार से अधिक लोगों ने मतदाता सूची पर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इनका निस्तारण कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: हमारे आदमी कह रहे हैं...भाजपा को वोट नहीं देंगे, मुजफ्फरनगर में बोले नरेश टिकैत

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें