Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ईद-उल-अजहा के लिए मेरठ में अलर्ट पुलिस-प्रशासन; नमाज के दौरान रास्ता रोकने पर दर्ज होगा मुकदमा और गिरफ्तारी

ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए पुलिस−प्रशासन अलर्ट पर है। मेरठ में पुलिस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि नमाज के दौरान रास्ता रोकने गया तो सेवन क्रिमिनल एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बेगमपुल पर पुलिस और प्रशासन के शीर्ष अफसरों की बैठक में तय हुआ कि सड़क पर नमाज किसी भी सूरत में अदा नहीं होगी। उसके लिए फैज-ए-आम इंटर कॉलेज का पार्क खुलवा दिया है।

By sushil kumar Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 15 Jun 2024 12:49 PM (IST)
Hero Image
Meerut News: सड़क पर नमाज अदा न करने के लिए पुलिस सख्त है। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, मेरठ। ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। समाज के मुख्य लोगों को स्पष्ट कर दिया कि नमाज के समय रास्ता रोका तो सेवन क्रिमिनल एक्ट में मुकदमा दर्ज होगा। उक्त धारा में दस साल की सजा का प्रविधान है। इसलिए मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

नमाज के लिए पुलिस ने शाही ईदगाह के अलावा फैज-ए-आम इंटर कालेज के पार्क को भी खुलवा दिया है, जहां पर दस हजार लोग नमाज अदा कर सकेंगे। साथ ही शाही ईदगाह पर अर्धसैनिक बल और पुलिस को बड़ी संख्या में लगाया।

सड़क पर नमाज रोकने का किया था विरोध

पिछले जुमे की नमाज की तकरीर में शहर काजी जैनुस साजिदीन ने सड़क पर नमाज रोकने का विरोध किया था। उसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर हरकत में आ गए। तब से लगातार थानेवार मुस्लिम समाज के लोगों की मीटिंग की गई। गुरुवार को पुलिस लाइंस में भी बड़ी मीटिंग आयोजित की गई थी, जिसमें डीएम और एसएसपी शामिल हुए थे। तब भी शहर काजी को स्पष्ट कर दिया कि वह अगर प्रशासन की मदद करेंगे। तब प्रशासन भी उनकी मदद करेगा।

ये भी पढ़ेंः लोकसभा में दिखेगी पति-पत्नी की जोड़ी; शपथ ग्रहण होते ही बनेगा इतिहास, UP से एक साथ संसद पहुंचने वाले पहले दंपती

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि उसके बाद भी अगर सड़क पर नमाज अदा की गई, तब पुलिस रास्ता रोकने का मुकदमा सेवन क्रिमिनल एक्ट में दर्ज करेगी। इसमें दस साल की सजा का प्रविधान है। उसके बाद रास्ता रोकने वालों की गिरफ्तारी को टीम बनाकर दबिश डाली जाएगी।

शहर काजी बोले, आधा घंटा ट्रैफिक बंद करने का पुलिस ने दिया है आश्वासन

कोतवाली स्थित शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज में बड़ी संख्या अकीदतमंद पहुंचे। शहर काजी जैनुस साजिदीन ने कहा कि बकरीद की नमाज 17 जून को शाही ईदगाह में सुबह सवा सात बजे होगी। उन्होंने कहा कि बकरीद की नमाज के बाद बरसात और देश की तरक्की के लिए दुआ करें। यह पूछने पर कि सड़क पर नमाज अदा न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन सजग है उनका क्या कहना है इस पर शहर काजी ने कहा कि शरियत के अनुसार नमाज अदा होगी। जैसा पारंपरिक रूप से होता आया है उसी तरह नमाज पढ़ी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर में नई पहल की शुरुआत, भक्त कर रहे महाकालेश्वर और माता वैष्णो देवी जैसे दर्शन

शहर काजी ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने नमाज अदा होने के बाद आधा घंटे तक दिल्ली रोड पर ईदगाह के पास ट्रैफिक बंद रखने का आश्वासन दिया है, ताकि नमाज पढ़ने आने वालों को परेशानी न हो। जुमे की नमाज के पहले शहर काजी ने खुत्बा पढ़ते हुए कहा कि ऐसा कोई काम न करें, जिससे शहर में अमन शांति प्रभावित हो। नमाज के बाद कुर्बानी देनी होती है।

हर वह व्यक्ति जिसके पास 7.50 तोला सोना या 52 तोला चांदी या उसके बराबर रकम हो उसे कुर्बानी देनी चाहिए। कुर्बानी खुले में न दें। गरीब और कमजोर तबकों के लोगों भी पर्व मना सकें इसका ध्यान रखना चाहिए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें