Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'देश में 60 साल में जो नहीं हुआ भाजपा ने 10 साल में कर दिखाया', मंत्री धर्मपाल सिंह का कांग्रेस पर हमला

भाजपा के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह गुरुवार को नगर पालिका के सभागार में सदस्यता अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया। इस अभियान का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में 10 लाख सदस्य बनाना है। वहीं कार्यक्र में भाजपा के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला।

By Pankaj Tyagi Edited By: Riya Pandey Updated: Fri, 06 Sep 2024 02:12 PM (IST)
Hero Image
सदस्यता अभियान में भाजपा के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह

जागरण संवाददाता, मवाना। भाजपा के पशुधन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को नगर पालिका के सभागार में सदस्यता अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक में शामिल हुए।

उन्होंने संबोधन के पहले वक्तव्य से ही कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि 60 वर्षों में जो विकास नहीं हुआ वह भाजपा ने दस साल में कर दिखाया। अन्य मुद्दों पर भी कांग्रेस व अन्य दलों को घेरा।

प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं को 200 सदस्य बनाने का आह्वान

यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए देश में अंतिम कतार के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ व विकास पहुंचने का काम किया है। वहीं, भाजपा के सदस्यता अभियान में प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं को 200 सदस्य बनाने का आह्वान किया।

प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का सदस्यता उत्सव चल रहा है। 2 सितंबर को इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व तीन सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता ली।

यूपी में दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। यह अभियान 15 दिसतंबर तक चलेगा। जिसमें कार्यकर्ता अभियान चलाकर मिस काल के द्वारा प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाएंगे और उसके बाद सक्रियता का सदस्यता अभियान चलेगा, जो कार्यकर्ता 100 सदस्य बनाएगा वह सक्रिय कार्यकर्ता कहलाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोबाइल पर मिस काल के द्वारा सदस्य बनाया और सदस्यता अभियान में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया।

सक्रिय होकर लक्ष्य को पूरा करेंगे कार्यकर्ता

जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने भी पार्टी की उपलब्धि गिनाते हुए कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने की अपील की और अभियान के जिला प्रभारी धर्मपाल सिंह का आभार व्यक्त किया।

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने कहा कि जिले में तीन हजार कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य दिया गया। कार्यकर्ता सक्रिय होकर दिए गए लक्ष्य को पूरा करेंगे। वहीं इसके प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि का राज्यमंत्री दिनेश खटीक व अन्य ने बुके भेंट कर स्वागत किया।

भाजपा देश का सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक के एतिहासिक सफर के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि भाजपा नाम पहले जनसंघ था। देश आजाद होने के बाद पहले कांग्रेस में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बने और अखिरी मनमोहन सिंह बने थे।

कांग्रेस ने 60 साल में देश का वो विकास नहीं किया जो दस सालों में भाजपा सरकार ने किया है। देश का सबसे बड़ा संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ है। जिसने यह समझकर कि हम अभी आजाद नहीं हैं इसलिए जनसंघ व इसके बाद 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ, जिसमें अटल बिहारी वाजपेई सबसे पहले प्रधानमंत्री बने और उनके बाद नरेंद्र मोदी ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री है जिन्होंने देश शिखर पर पहुंचाने का किया है।

यह भी पढ़ें- यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने मेरठ पर लगाया 5 करोड़ का जुर्माना, वसूले जाएंगे 10 लाख प्रति महीना; क्या है मामला

ये रहे मौजूद

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। इस मौके पर दुग्ध समिति के चेयरमैन बलराज सिंह, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक, जिला मंत्री सुनील पोसवाल, जिला उपाध्यक्ष संजीव बंसल, पूर्व चेयरमैन अमित मोहन गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष सुभाष दीक्षित, नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक, सुधा चौहान, नीरज गोयल, प्रवीण जैन, ब्लाक प्रमुख परीक्षितगढ़ ब्रह्मसिंह, निपुण चौहान, नरेशबाला, हरिओम शर्मा, राजेंद्र चौहान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- ड‍ि‍ल‍िवरी के दौरान अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्‍टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग