Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut Crime: निर्वस्त्र युवकों ने महिला को खेत में खींचा, पुलिस को सूचना मिलते ही उड़ाया ड्रोन

    Updated: Sat, 30 Aug 2025 08:30 PM (IST)

    दौराला के भराला-सिवाया मार्ग पर निर्वस्त्र युवकों के आतंक से दहशत है। एक महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। ग्रामीणों में डर का माहौल है क्योंकि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

    Hero Image
    निर्वस्त्र युवकों ने महिला को खेत में खींचा, चालक व परिचालक ने बचाई जान

    संवाद सूत्र, दौराला। भराला-सिवाया मार्ग पर निर्वस्त्र संदिग्ध युवकों के लगातार आतंक से क्षेत्र में दहशत है। एक महिला को दो निर्वस्त्र युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए खेत में खींच लिया। महिला के शोर मचाने पर स्कूल बस के चालक व परिचालक मौके की तरफ दौड़े तो आरोपित भाग निकले। पुलिस ने कांबिंग भी की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दौराला थानाक्षेत्र के सिवाया गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह आबूलेन स्थित एक शोरूम पर ड्यूटी के लिए जा रही थी। रास्ते में पीछे से आए निर्वस्त्र संदिग्ध युवकों ने उसे खेत में खींच लिया।

    महिला ने शोर मचाया तो वेद इंटरनेशनल स्कूल की बस के चालक सरसवा गांव निवासी अनिल और परिचालक बफावत निवासी शिवम खेतों की ओर दौड़े। इसके बाद आरोपित भाग निकले। ड्राइवर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ खेतों में कांबिंग की।

    खेतों के ऊपर ड्रोन भी उड़ाया लेकिन आरोपितों का पता नहीं लग सका। ग्रामीणों के अनुसार, पहले भी निर्वस्त्र युवक महिलाओं व युवतियों को खेत में खींचने का प्रयास कर चुके हैं। इससे गांव में दहशत है। मजदूरी करने वाली महिलाएं खेतों में अकेला जाने से डर रही हैं।

    ड्यूटी पर जा रही महिला से निर्वस्त्र संदिग्ध युवकों द्वारा छेड़छाड़ और खेत में खींचने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कांबिंग की। खेत के ऊपर ड्रोन भी उड़ाया, लेकिन आरोपितों का सुराग नहीं मिला। -सुमन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर दौराला

    comedy show banner