Move to Jagran APP

Nauchandi Mela Meerut 2022: मेरठ के नौचंदी में 'मौत का कुआं' भी बना आकर्षण का केंद्र, बड़ी संख्‍या में पहुंच रहे लोग

nauchandi mela meerut 2022 मेरठ का नौचंदी का अब पूरी तरह से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। मेले में बनाया मौत का कुआं भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में खाने की दुकानों में भारी भीड़ देखी जा रही है। सुरक्षा के खासे इंतजाम हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Updated: Fri, 10 Jun 2022 09:55 AM (IST)
Hero Image
nauchandi mela meerut 2022 नौचंदी मेले में इनदिनों बड़ी संख्‍या में लोग पहुंच रहे हैं।

मेरठ, जागरण संवाददाता। nauchandi mela meerut 2022 मेरठ का नौचंदी मेला अब पूरी तरह से अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहां पर हररोज भीड़ बढ़ रही है। बड़ी संख्‍या में लोग यहां पर मौज मस्‍ती कर रहे हैं। रात में लोग पूरे परिवार के साथ मेले को देखने पहुंच रहे हैं। वहीं मेले में बनाया मौत का कुआं भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्‍या में लोग आ रहे हैं। मेले में खाने की दुकानों में भारी भीड़ देखी जा रही है। दूसरी ओर पटेल मंडप में होने वाले कार्यक्रमों में भी लोग शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से मेले में बड़ी संख्‍या में पुलिसबल तैनात किया गया है।

बाले मियां की दरगाह पर नातिया मुशायरा

बाले मियां की दरगाह पर नातिया मुशायराजासं, मेरठ: नौंचदी स्थित हजरत बाले मियां की दरगाह पर गुरूवार रात इंडियन नातिया मुशायरा आयोजित किया गया। मुशायरे में दूर दराज से आए शायरों ने एक के बाद एक कलाम पेश किया। फिरोज अनवर, जावेद जिया, हासिम सगीर, मौलाना शोबान महमूदी, फैसल मेरठी, फहीम लाल पुरी, मुफ्ती मोहम्मद अशरफ, डा अब्दुल्ला शराफत, कारी जैद मेरठी ने कलाम पढ़े।

देशभक्ति के तरानों से गूंजा पटेल मंडप

मेरठ के नौचंदी मेला पटेल मंडप में बुधवार की शाम बलिदानियों और उनके परिवारों के नाम रही। स्वजन किस मनोस्थिति से गुजरते हैं, इसे सृजन शक्ति वेलफेयर सोसायटी की महासचिव डा. सीमा मोदी ने साथी कलाकारों के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पेश किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के बाद वो आते ही होंगे देशभक्ति नृत्य नाटिका की प्रस्तुति से हुई।

हम कथा सुनाते राम की

इसके बाद चदरिया झीनी रे झीनी आंखे भीनी रे भीनी, मां तुझे सलाम, सुनो गौर से दुनिया वालो गाने पर नृत्य नाटिका पेश की। गायक एम शान ने लिखे जो खत तुझे और मुझे इश्क़ है तुझी से गीत गाया। अविनाश सिंह ने हम कथा सुनाते राम की प्रस्तुति दी। कलाकारों में शिवम यादव, अविनाश सिंह, हरी, मौर्य और अनन्या सिंह आदि का सहयोग रहा।

आसान नहीं था रंगमंच का सफर

डा. सीमा मोदी नौचंदी मेले के अलावा मुरादाबाद, हरदोई, लखनऊ, सहारनपुर, अलीगढ़ और बुलंदशहर में आयोजित महोत्सव में प्रस्तुति दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि रंगमंच का सफर आसान नहीं था। भाषा में झारखंड का प्रभाव झलकता था। इसकी वजह से मेरी आलाेचना भी हुई। अभिनय के साथ मैंने भाषा पर भी काम किया। 100 से अधिक थियेटर और देश विदेश में शो करने वाली सीमा राज्यपाल गवर्नर अवार्ड, नारी शक्ति अवार्ड, आल इंडिया थिएटर फेस्ट में बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड और अटल रत्न प्राप्त कर चुकी हैं। वह शोरगुल, मैडम चीफ मिनिस्टर और फिल्म कटान में अभिनय से दर्शकों को प्रभावित कर चुकी हैं। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें