Move to Jagran APP

लघु उद्योग भारती के दूसरी बार महानगर अध्यक्ष बने पंकज जैन

लघु उद्योग भारती की महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा भी प्रदेश अध्यक्ष

By JagranEdited By: Updated: Thu, 23 Sep 2021 06:16 AM (IST)
Hero Image
लघु उद्योग भारती के दूसरी बार महानगर अध्यक्ष बने पंकज जैन

मेरठ,जेएनएन। लघु उद्योग भारती की महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा भी प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने बुधवार को कर दी। उन्होंने पंकज जैन को दूसरी बार महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। योगेंद्र गुप्ता को महामंत्री बनाया है।

लघु उद्योग भारती के मेरठ संभाग महासचिव राज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने संभाग और जिला पदाधिकारियों के बाद बुधवार को महानगर कार्यकारिणी के तीनों प्रमुख पदों पर भी नामों की घोषणा कर दी। पंकज कुमार जैन को उन्होंने दूसरी बार महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। योगेंद्र गुप्ता को महामंत्री बनाया है जबकि शांतनु टोंक को तीसरी बार कोषाध्यक्ष बनाया है। तीनों पदाधिकारी आगामी दो वर्ष तक काम करेंगे। नए पदाधिकारियों को राजकुमार शर्मा, अरुण वशिष्ठ, योगेंद्र त्यागी, कमल दत्त शर्मा, सतीश गर्ग, नरेंद्र मेघानी आदि ने बधाई दी है।

सिटी डेवलपमेंट को नहीं आए टेंडर, बढ़ेगी तारीख : शहर में बड़े बदलाव के लिए सरकार की ओर से सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार होना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए कंपनियों का चयन होना है। एमडीए ने दूसरी बार टेंडर प्रक्रिया अपनाई है। 21 सितंबर को इसकी तकनीकी बिड खोली जानी थी, लेकिन संतोषजनक टेंडर न आने से एमडीए अब इसकी तिथि और आगे बढ़ाएगा। गौरतलब है कि पिछले महीने इस प्लान के लिए टेंडर प्रक्रिया के तहत फाइनेंशियल बिड भी खोली गई थी, जिसमें ली एसोसिएट्स को प्राथमिकता दी गई थी। ली एसोसिएट्स प्रस्ताव तैयार करने के लिए पांच करोड़ रुपये मांग रही थी। एमडीए ने संबंधित कंपनी से कई बार इस राशि को कम करने के लिए वार्ता की, लेकिन कंपनी कम लागत में प्रस्ताव तैयार करने पर राजी नहीं हुई। बाद में एमडीए ने उक्त टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया था। उसे बाद रीटेंडर आमंत्रित किए गए। जिसकी बिड पहले 13 सितंबर को खोली जानी थी, लेकिन कुछ समय बाद उसे 21 सितंबर कर दिया गया। एमडीए वीसी मृदुल चौधरी ने बताया कि टेंडर के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाएंगे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।