Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मेरठ से गरमाया देश का चुनावी पारा; योगी बोले- ये चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट, जयन्त ने कहा, 'भारत रत्न देश के किसानों की कमाई'

Lok Sabha Election 2024 Meerut News In Hindi रविवार को मेरठ में एक बार फिर से पीएम मोदी ने चुनावी रैली का आगाज किया। वर्ष 2014 और 2019 में भी नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव का बिगुल यहीं से फूंका था। मेरठ-हापुड़ समेत पांच लोकसभा क्षेत्रों मुजफ्फरनगर कैराना बिजनौर बागपत की यह संयुक्त रैली थी। यहीं से मोदी देश भर का सियासी पारा भी गरम किया।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 31 Mar 2024 05:26 PM (IST)
Hero Image
मेरठ में गौरव समारोह के दौरान मंच पर पीएम मोदी व अन्य नेतागणा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेरठ से उप्र में चुनाव अभियान की शुरुआत आज पीएम मोदी ने की। पल्लवपुरम स्थित केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान में रैली में पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम, हरियाणा के मुख्यमंत्री और गठबंधन के तमाम नेताओं ने मंच साझा किया।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल साथ रहे। 15 साल बाद रालोद अध्यक्ष चौधरी जयन्त चौधरी प्रधानमंत्री के साथ दूसरी बार मंच साझा किया। 

फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट है ये चुनाव

सीएम योगी ने मंच से बाबा औघड़नाथ की पावन भूमि को नमन किया। धन सिंह कोतवाल की शहादत धरा को नमन। मोदी ने देश की तकदीर और तदवीर बदल दी है। चौधरी साहब को भारत रत्न देकर किसानों का सम्मान किया है। किसान इसका आभार व्यक्त कर रहे हैं। मोदी के रूप में करिश्माई व्यक्तित्व प्राप्त किया है। यहां की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है इसे नया आयाम दिया है मोदी ने। गन्ना किसानों को भुगतान मिला।

चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाई है। इस क्षेत्र में दस साल में परिवर्तन हुआ है। इस क्षेत्र ने दंगा देखा है कर्फ्यू देखा है। बेटी और व्यापारी पर प्रहार देखा है। मोदी के नेतृत्व में देश भारत को विकसित करने की तरफ बढ़ रहा है। यह चुनाव उन्हें सही जगह दिखाने का है जो सामाजिक ताने बाने को ध्वस्त कर रहे थे। यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट है। यह देश मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है। मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। वह सपने नहीं बुनते वह हकीकत बुनते हैं तभी लोग बार बार मोदी को चुनते हैं।

अरुण गोविल ने की चौधरी चरण सिंह की बात 

अरुण गोविल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जमीन से जुड़े थे। यह आगाज है चार सौ का आंकड़ा पार करेगा। मोदी के आगे शब्द कम पड़ जाते हैं। रामायण का एक प्रसंग सुनाते हैं कि जीवन क्षणिक होता है लेकिन उन्हीं में इतिहास बन जाता है। ऐसे ही मोदी हैं जो इतिहास बना रहे हैं। गोविल बोले हमेशा अयोध्या जाते थे तब दुख होता था लेकिन अब खुशी मिली है। राम को मंदिर मिला और उन्हें उनका घर मेरठ।

ये भी पढ़ेंः PM Modi In Meerut: पीएम मोदी का मेरठ से चुनावी आगाज, बोले, 370 भी असंभव लगता था, अब लोग 370 सीट का आशीर्वाद दे रहे...

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले शत प्रतिशत सीटें देंगे

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कि आज कमल का फूल लेकर बीच में आए हैं। सौभाग्य है कि पश्चिम उप्र आने का अवसर मिला। नरेंद्र मोदी ने 10 साल में देश को मजबूत बनाया। इन दस साल में गरीब, महिला, युवा और किसान की चिंता की गई है। हरियाणा की तरफ से एक बात कहते हैं कि वहां की सभी दस सीट जिताकर देंगे। इसलिए सभी प्रदेश शत प्रतिशत सीट देंगे।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: डिंपल बोलीं, 'भाजपा एक वाशिंग मशीन, जहां सभी नेताओं के कर्मकांड साफ हो जाते...देश में इमरजेंसी जैसा माहौल'

अनुप्रिया पटेल बोलीं गठबंधन के लिए शुभ ये धरती

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह धरती गठबंधन के लिए शुभ है। एनडीए सरकार 10 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच आई है। दुनिया में भारत के नेतृत्व का डंका बज रहा है। चार जून को जब वोटों की गिनती शुरू होगी, तब तीसरी बार मोदी के हाथों तीसरी बार बागडोर होगी। यह आत्मविश्वास है क्योंकि जनता ने ही यह विश्वास दिया है। तमाम देश भारत की तरह आगे बढ़ना चाहते हैं। भारत पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस कार्यकाल में तीसरी ताकत बन जाएगा। एनडीए की लहर है इससे इंडी गठबंधन निराश है। वे रोज नारे बदल रहे हैं।

जयन्त बोले, भारत रत्न किसानों का

जयन्त चौधरी ने कहा कि कल समारोह में उन्होंने भारत रत्न सम्मान ग्रहण किया। वह कमाई किसानों की है। युवकों की है। वंचितों की है। उस नौजवान की है जो सेना में सेवा कर रहा है। कोई तो कारण होगा कि भारत रत्न समारोह के बाद पहला कार्यक्रम मेरठ में रखा। कल सूक्ष्म भेंट हुई मोदी जी से, मोदी के मन में किसानों के प्रति चिंता है। मोदी न होते तो यह सम्मान मिलने वाला नहीं था।

गुजरात कर्मपीठ थी चौधरी चरण सिंह की

चौधरी चरण की कर्म पीठ थी गुजरात। मोदी के प्रति गहरा विश्वास है। यह हीरो वर्शिप है। चौधरी चरण सिंह कई विषयों के प्रति गंभीर थे। कमल का फूल दूर से दिखाई दे जाता है। हमीरपुर जिले में भी कार्यक्रम था। उन्होंने सुना कि पद से हटा दिया तब उन्होंने गाड़ी छोड़ दी थी ऐसे ईमानदार थे चरण सिंह।

आज केंद्र सरकार कोई योजना बनाती है तो सीधा पैसा जाता है यही चरण सिंह की ईमानदारी का प्रमाण है। 2014 में यहीं से मोदी ने रैली शुरू की थी। जहां मेरठ तय करेगा वह होता है। वह नेता जो भविष्य को समझते हैं उनकी बातें इतिहास में दर्ज हो जाती हैं।