Move to Jagran APP

अतुल प्रधान के घर पहुंची पुलिस, थमाया नोटिस; सपा विधायक बोले- बुधवार को अधिकारियों से होगी बात

सरधना विधायक अतुल प्रधान के 10 अक्टूबर को होने वाले घेरा डालो डेरा डालो जन आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। मंगलवार रात को सीओ सिविल लाइंन अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस विधायक के आवास पर नोटिस देने पहुंची। विधायक ने कहा कि आंदोलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और हर हाल में यह होगा।

By Vinod Phogat Edited By: Aysha Sheikh Updated: Wed, 09 Oct 2024 01:41 PM (IST)
Hero Image
सरधना विधायक अतुल प्रधान को नोटिस देने पहुंचे सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। सरधना विधायक अतुल प्रधान के 10 अक्टूबर को घेरा डालो डेरा डालो जन आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। जन आंदोलन को लेकर शहर की कानून व्यवस्था प्रभावित ना इसके लिए सीओ सिविल लाइंन अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस मंगलवार रात में उनके आवास पर नोटिस देने पहुंची।

इस दौरान सीओ ने विजयदशमी समेत कई त्योहार का हवाला देते हुए आन्दोलन को निरस्त करने का आग्रह विधायक से किया पर विधायक ने स्पष्ट कहा कि आन्दोलन की तैयारियां हो चुकी है। हर हालत मे 10 अक्टूबर को आन्दोलन होगा। बुधवार को वह इस बाबत उच्चाधिकारियों से भी वार्ता कर लेंगे। बाद में सीओ उन्हें नोटिस देकर वापस आ गए।

घेरा डालो डेरा डालो जन आंदोलन

समाजवादी पार्टी से सरधना विधायक अतुल प्रधान ने मंहगा ईलाज और मंहगी पढ़ाई के विरोध में 10 अक्टूबर को कलक्ट्रेट में घेरा डालो डेरा डालो जन आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन किया जाना है। इस जनआंदोलन में जिले के अलावा आसपास के जिलों से भारी संख्या में लोगों के आने की आशंका है। जिसके चलते पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

मंगलवार रात में सीओ सिविल लाइंन, नौचंदी- सिविल लाइंन व मेडिकला थाना पुलिस शास्त्रीनगर स्थित अतुल प्रधान के आवास पर नोटिस देने पहुंची है। करीब 30 मिनट तक विधायक व सीओ के बीच वार्ता हुई। विधायक ने कहा कि वह बुधवार को अधिकारियों से वार्ता कर लेंगे लेकिन आन्दोलन स्थगित नहीं होगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें