Move to Jagran APP

सपा नेता अतुल प्रधान पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी, इस कारण प्रशासन ने उठाया कदम Meerut News

मेडिकल थाना पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान के पुराने मुकदमों जानकारी जुटाई है। पुलिस का आरोप है कि हाल में भी अतुल कई मामलों में माहौल बिगाड़ चुके हैं।

By Prem BhattEdited By: Updated: Fri, 18 Sep 2020 09:30 AM (IST)
Hero Image
सपा नेता अतुल प्रधान पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी, इस कारण प्रशासन ने उठाया कदम Meerut News

मेरठ, जेएनएन। मेरठ प्रशासन सपा नेता अतुल प्रधान पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। मेडिकल पुलिस की तरफ से कोर्ट में अर्जी लगाने के बाद अतुल प्रधान को अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है।

मेडिकल थाना पुलिस ने सपा नेता अतुल प्रधान के पुराने मुकदमों जानकारी जुटाई है। पुलिस का आरोप है कि हाल में भी अतुल प्रधान कई मामलों में माहौल बिगाड़ चुके हैं। ऐसे में अतुल प्रधान पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। मेडिकल थाना पुलिस ने अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर की कोर्ट में अतुल प्रधान के मुकदमों की हिस्ट्री रखकर गुंडा एक्ट लगाने की मांग की है, जिस पर कोर्ट से अतुल प्रधान को नोटिस भेजकर 18 सितंबर तक अपना पक्ष रखने के आदेश दिए गए हैं।

उधर, अतुल प्रधान का कहना है कि पुलिस प्रशासन बौखला गया है। पीडि़तों की आवाज उठाने पर इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। जहरीली शराब से जानी में तीन लोगों की मौत के मामले में आवाज उठाने पर भी पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज कर दिए हैं। पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में इस प्रकार का कृत्य कर रही है, जिसे लखनऊ तक उठाया जाएगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।