Move to Jagran APP

Republic Day In Meerut: गणतंत्र दिवस की पूर्व रात्रि में रंग-बिरंगे लाइटों से सजा शहर, घंटाघर गेट पर तिरंगे का नजारा

Republic Day In Meerut शहर में गणतंत्र दिवस की झलकियां दिखनी शुरू हो गई है। शहर के प्रशासनिक स्‍थानों से लेकर प्रमुख जगह भी लाइटों से सजे हुए नजर आए। रात्रि को जब लाइटें जलाई गई तो पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंग गया।

By Himanshu DwivediEdited By: Updated: Mon, 25 Jan 2021 10:43 PM (IST)
Hero Image
गणतंत्र दिवस की पूर्व तिरंगे में रंगा शहर।

मेरठ, जेएनएन। शहर में गणतंत्र दिवस की झलकियां दिखनी शुरू हो गई है। शहर के प्रशासनिक स्‍थानों से लेकर प्रमुख जगह भी लाइटों से सजे हुए नजर आए। दिन में ही इनकी साज-सज्‍जा की तैयारी शुरू हो गई थी। रात्रि को जब लाइटें जलाई गई तो पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंग गया। लाइटों में ही गणतंत्र दिवस के पूर्व ही गंणतंत्र दिवस का नजारा दिखने लगा। वहीं दूसरी ओर स्‍कूलों, कालेजो और विश्‍वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर नाट्य का फाइनल रिहलसल हुआ। कल छात्र इन नाटकों के माध्‍यम से वीरों की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे।

कमिश्‍नरी, घंटाघर व पुलिस लाइन में लगी लाइटें

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्‍य में एक दिन पहले से ही गणतंत्र दिवस पर सजावट की तैयारियां होने लगी थी। शहर के कमिश्‍नरी से लेकर प्रमुख प्रशासनिक कार्यालयों पर सजावट की गई है, जिसका दृश्‍य मनमोहक है। वहीं शहर के अन्‍य कार्यालयों पर भी गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी हो गईं है। दिन में प्राइवेट कार्यालयों पर भी गणतंत्र दिवस की तैयारियों की झलक दिखाई दी। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

घंटाघर गेट पर तिरंगे का नजारा

मेरठ की पहचान घंटाघर गेट को कुछ खास अंदाज में सजाया गया है। इसे देखने पर तिरंगे जैसा दृश्‍य दिख रहा है। लाइटे इस तरह से लगाई गई है, जैस मानों गेट पर तिरंगा ही लपेटा गया हो। एक किनारे केसरिया रंग की लाइटे लगाई गई हैं तो दूसरे किनारे पर हरे रंग की लाइटे दिखाई देती हैं। वहीं बीच की सजावट और खास है। सफेद लाइटें तो लगाई ही गई हैं। साथ में नीले रंग की लाइटे भी लगी हैं, जो बीच में चक्र जैसा दिख रहा है।

विश्‍वविद्यालय और कालेजों में कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी

चौधरी चरण सिंह विवि में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं ने नाटक का रिहलसल और प्रदर्शन भी किया। नाटक में अंगेजी हुकुमत के खिलाफ वीरों का चरित्र-चित्रण किया गया है। इसके अलावा स्‍कूलों में भी बच्‍चों ने लोक गीत, देश भक्ति गीत, भाषण व नाटक का तैयारी की है।  

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।