Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नायक की तरह एक दिन की प्रिंसिपल बनी छात्रा, सभी दायित्वों को बखूबी निभाया; लड़कों के कॉलेज में जाकर…

मेरठ के आरजी इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा अक्शा एक दिन के लिए डी. एन. इंटर कालेज की प्रधानाचार्य बनी। छात्रा ने प्रधानाचार्य के रूप में अपने सभी दायित्वों को बखूबी निभाया। साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को प्रोत्साहित भी किया । मेरठ में यह अनोखी पहल नारी सशक्तीकरण व बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए की गई।

By Rajendra Sharma Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sun, 14 Jul 2024 02:49 PM (IST)
Hero Image
एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनी छात्रा अक्शा। सौ. विद्यालय

जागरण संवाददाता, मेरठ। डीएन इंटर कालेज रेलवे रोड में नारी सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए शनिवार को एक दिन के लिए मेधावी छात्रा अक्शा को प्रधानाचार्य बनाया गया। कुछ इसी तरह नायक फिल्म में अनिल कपूर को एक दिन का सीएम बनाया गया था। छात्रा ने प्रधानाचार्य के रूप में अपने सभी दायित्वों को बखूबी निभाया। साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को प्रोत्साहित भी किया।

कालेज ने शनिवार को यह पहल नारी सशक्तीकरण व बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए की। डीएन कालेज में केवल छात्र अध्ययन करते हैं। ऐसे में एक दिन के प्रधानाचार्य के लिए शहर के प्रतिष्ठित आरजी इंटर कालेज की मेधावी छात्रा अक्शा का चयन किया गया। वह आरजी इंटर कालेज में कक्षा 11 में जीव विज्ञान की छात्रा है। विद्यालय की जीव विज्ञान प्रवक्ता संगीता चौधरी के साथ आयी छात्रा ने प्रधानाचार्य के रूप में पूरे दिन अपने सभी कार्यों को पूरी कुशलता व निर्भीकता के साथ निभाया।

एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनी छात्रा अक्शा, प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह बाएं के साथ। सौ. विद्यालय

वहीं, प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह व प्रवक्ता रविंद्र कुमार के साथ विद्यालय में भ्रमण कर भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान प्रयोगशाला का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान प्रयोगशाला में प्रयोग कर रहे छात्रों को प्रोत्साहित भी किया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह कहते हैं कि भविष्य में भी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की पहल जारी रहेगी।

श्रेष्ठ शिक्षक बनने का लक्ष्य

प्रधानाचार्य बनी अक्शा का लक्ष्य है कि वह अपने जीवन में उच्च शिक्षा ग्रहण करके एक श्रेष्ठ शिक्षक बने। शिक्षक बनकर वह ऐसे विद्यार्थी तैयार करें, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे। अक्शा बेटियों की शिक्षा को लेकर भी बेहद सजग है। उसका कहना है कि हर माता-पिता को बेटियों को जरूर पढ़ाना चाहिए। क्योंकि बेटियां अब हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं।

ये भी पढ़ें - 

यूपी के इस जिले में दिल्ली रोड का होगा चौड़ीकरण, अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी; लोग बोले- रोजी बंद होने की कगार पर

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर