Move to Jagran APP

Nagar Nigam Meerut : नगर निगम सदन के अंदर घुसी जनता, किया पथराव Meerut News

जैसा कि एक दिन पहले ही आशंका जता दी थी वहीं हुआ। मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान मंगलवार को जबरदस्‍त हंगामा हुआ। निगम परिसर में पथराव भी हुआ।

By Prem BhattEdited By: Updated: Tue, 27 Aug 2019 01:14 PM (IST)
Hero Image
Nagar Nigam Meerut : नगर निगम सदन के अंदर घुसी जनता, किया पथराव Meerut News
मेरठ, जेएनएन। नगर निगम की बोर्ड बैठक में मंगलवार को जमकर हंगामा हो गया। पहली बार सदन की बैठक में आम जनता घुस आयी और जलभराव को लेकर जमकर हंगामा किया गया। यहां पथराव भी किया गया। जनता के इस विरोध के बाद पार्षद और कर्मचारी आपस में भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बड़ी संख्‍या में पुलिस बल बुलाई गई और सिटी मजिस्‍ट्रेट भी मौके पर पहुंचे। घंटेभर सदन में हालात बेकाबू रहे। नगर आयुक्‍त पर महिलाओं ने चूड़ियां भी फेंकीं। दोपहर बाद शुरू हुई बोर्ड की बैठक को फिर से स्‍थगित कर दिया गया। 

सदन में घुस गई जनता
हुआ यूं कि लंबे अंतराल के बाद नगर निगम की बोर्ड बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। अभी आधा घंटा ही बीता था कि भगवतपुरा वार्ड संख्‍या तीन के लोग नगर निगम में पहुंच गए। यहां इन्‍होंने विरोध प्रदर्शन किया। तभी इन्‍हें बताया गया कि बोर्ड बैठक में सभी अधिकारी मिलेंगे। जनता ने बोर्ड बैठक की ओर रुख किया और बेरोकटोक सदन के अंदर घुस गए।

लिपिक राजेश ने मांगी माफी
इन्‍होंने यहां पथराव भी किया हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची। किसी तरह आमलोगों को बाहर किया गया। 
इसके बाद सफाई कर्मचारी और पार्षद आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर प्रदर्शन का आरोप लगाया। नौबत हाथापाई तक उतर आई। बाद में पार्षद धरने पर बैठ गए और नगर निगम के बाबू राजेश को निलंबित करने की मांग करने लगे। इस बीच सदन दो बार चलाने का प्रयास किया गया, लेकिन पार्षद अपनी मांग पर अड़े रहे। वहीं दूसरी ओर सदन में लिपिक राजेश ने माफी मांंग ली है । 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।