Move to Jagran APP

Saharanpur Election की लाइव तस्‍वीरें जरूर देखें, कहीं दूल्‍हा पहुंचा वोट करने तो कहीं 105 साल का बुजर्ग

Saharanpur Election 2022 Phase 2 Voting सहारनपुर व बिजनौर जिले की 15 सीटों पर आज सुबह से मतदान शुरू हो चुका है। मतदान को लेकर सभी में बहुत उत्‍साह है। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में मतदाताओं के अनेक रूप सामने आ रहे हैं।

By Taruna TayalEdited By: Updated: Mon, 14 Feb 2022 04:45 PM (IST)
Hero Image
Saharanpur Election 2022 Voting: वोट डालने आए प्रत्‍याशी।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। Saharanpur Election 2022 Phase 2 Voting सहारनपुर व बिजनौर जिले की 15 सीटों पर आज सुबह से मतदान शुरू हो चुका है। मतदान को लेकर सभी में बहुत उत्‍साह है। सुबह से ही बूथों पर कतारें लगनी शुरू हो गई थी। जिले के लोगों में वोट डालने को लेकर उत्साह देखने को मिला। कोई दिल्ली से वोट देने के लिए सहारनपुर आया है तो कोई मुंबई से। वहीं नए वोटरों में भी जबरदस्त उत्साह है। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में मतदाताओं के अनेक रूप सामने आ रहे हैं। कहीं बारात से जाने से पहले दूल्‍हा वोटिंग लाइन में लगा है तो कहीं पहली बार मतदान करने वाले युवा हर्षा रहे हैं। बढ़ती उम्र और चोटिल होने के बावजूद लोग व्‍हील चेयर पर बैठ कर अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। देखें तस्‍वीरें...  

दुल्हन भी जरूरी लेकिन पहले मतदान

बडगांव में पहले मतदान बाद में जलपान को पीछे छोड़ एक दुल्हा पहले वोट डालने गया ओर बाद में दुल्हन लेने चला। देवबंद विधानसभा के खजूरी निवासी रजत की आज शादी है। बरात देवबंद के ही सूबरी गांव में जानी थी। दूल्हे रजत ने गांव में ही सभी बरातियों को कहा पहले सभी मतदान करें बाद में बरात जायेगी। रजत बरातियों के साथ पहले अपने गांव के बूथ पर गया ओर मतदान किया। इसके बाद ही रजत अपने साथियों के साथ बरात के लिए चला।

देवबन्द के एचएवी इंटर कालेज के मतदान केंद्र पर ई रिक्शा से मतदान करने पहुंची 90 वर्ष की असगरी।

तीतरो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चौधरी इंद्रसेन ने अपने पैतृक गांव स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डाला इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करने के साथ-साथ कई मतदान केंद्रों पर पोस्टल बैलट की खामी और 12 जगहों पर मतदाताओं को मृतक दर्शा कर वोट डालने से वंचित करने का आरोप भी लगाया।

छुटमलपुर में मतदान करके बूथ से बाहर निकले आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद।


वोट डालकर मतदान केंद्र से बाहर आती कांग्रेस प्रत्याशी पूनम कंबोज।

नकुड़ में मतदान करने पहुंची 100 वर्षीय वृद्धा शांति देवी। चिलकाना के बूथ ७६ पर १०५ साल के दिलाराम ने अपना वोट डाला।

सपा के प्रदेश सचिव चौधरी रूद्र सेन ने स्वजन सहित नगर के सरस्वती इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला

अंबेहटा मे पहली बार मतदान करने जाती युवतियां।

चिलकाना के मोहल्ला शोलाल निवासी ७६ वर्षीय अकबर का गिर कर कुल्ला टूट जाने के बावजूद उसके बेटो ने चारपाई पर ले जाकर उसका वोट डलवाया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।