Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Meerut: संजीव बालियान के आरोपों पर फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने दिया करारा जवाब, बोले- अपने घर में मिली हार और हम पर...

Sangeet Som News In Hindi मुजफ्फरनगर में चुनाव हारे भाजपा नेता डॉ. संजीव बालियान ने संगीत सोम पर आरोपों की झड़ी लगा दी थी। उन पर सपा का साथ देने तक का आरोप लगाया था। इसे बाद मंगलवार को संगीत सोम ने प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखा। कहा अपने घर में हारे डॉ. संजीव बालियान हम पर लगाए आरोप गलत।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 11 Jun 2024 01:55 PM (IST)
Hero Image
Sangeet Som: संगीत साेम ने की पत्रकार वार्ता। फाइल फाेटो।

जागरण संवाददाता, मेरठ। लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट पर हार का सामना करने वाले भाजपा के प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर गंभीर आरोप लगाए थे।

मंगलवार को पूर्व विधायक संगीत सोम ने मेरठ कैंट स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर आरोपों का जवाब दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरधना विधानसभा क्षेत्र से जीती है, लेकिन संजीव कुमार बालियान बुढ़ाना और चरथावल में हार गए।

पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि आरोप लगाने से पहले डॉ. संजीव कुमार बालियान को अपनी हार की समीक्षा करनी चाहिए कि उनके क्षेत्र में उन्हें क्यों कम वोट मिले हैं। कहा कि संजीव कुमार बालियान वरिष्ठ भाजपा के कार्यकर्ता हैं, उन्हें ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए।

सपा शासनकाल में दर्ज हुए उन पर केस

पूर्व विधायक ने कहा कि सपा के शासनकाल में उन पर तमाम मुकदमे दर्ज किए और उन्हें जेल भी भेजा गया, ऐसे में वह कैसे सपा का साथ दे सकते हैं। संजीव कुमार बालियान को अपनी बात पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Pulses Rate Hike: चिकन से भी महंगी हुई अरहर की दाल, गर्मी में महंगाई की मार से बेहाल हुए लोग, ये है आज का भाव

ये भी पढ़ेंः UP Politics: यूपी के लोक निर्माण विभाग पद से मंत्री जितिन प्रसाद का इस्तीफा, मोदी सरकार में मिला ये मंत्रालय

अवैध संपत्ति एकत्रित करने की बात भी कही

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने प्रेस नोट जारी करते हुए उसमें मुजफ्फरनगर के सांसद रहे डॉ. संजीव कुमार बालियान पर भ्रष्टाचार करने के तमाम आप भी लगाए और अवैध संपत्ति एकत्रित करने की बात भी कही है। प्रेस नोट में पूर्व विधायक ने 20 बिंदु भी प्रस्तुत किए हैं और तमाम आरोप लगाए हैं। साथ ही लोकसभा चुनाव में हार के कारण भी इस प्रेस नोट के माध्यम से गिनाए हैं।