Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: मेरठ में रिश्ते हुए तार-तार, पहले पिता ने फिर रिश्तेदार ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

UP News मेरठ में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता और रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। पिता आठ महीने से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब पीड़िता ने अपने रिश्तेदार युवक को आपबीती सुनाई तो उसने भी उसे प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पिता और रिश्तेदार युवक को हिरासत में ले लिया है। नाबालिग की मां ने तहरीर दर्ज कराई है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 29 Sep 2024 08:32 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, मेरठ। पिता आठ माह तक नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने जब रिश्तेदार युवक को आपबीती सुनाई तो प्रेमजाल में फंसाकर उसने भी दुष्कर्म किया। घटना का राजफाश तब हुआ जब युवक किशोरी व उसके भाई को बहलाकर गाजियाबाद ले गया।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता व उसके भाई को बरामद कर पूछताछ की। पीड़िता ने बाप व प्रेमी की पोल खोल दी। पुलिस ने बयान के आधार पर पिता व प्रेमी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया

सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी व उसका दस वर्षीय भाई बुधवार को ट्यूशन जाने के बाद लापता हो गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की तो उनकी लोकेशन गाजियाबाद में मिली। शुक्रवार सुबह पुलिस गाजियाबाद पहुंची और किशोरी व उसके भाई को बरामद कर लिया। साथ ही रिश्तेदार युवक को भी हिरासत में ले लिया।

पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसका पिता आठ माह से छोटे भाई की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था। पिता मजदूरी करता है और मां घरों में काम करती है। जब मां काम पर चली जाती थी तब पिता दुष्कर्म करता था। पिता की हैवानियत से तंग आकर उसने रिश्तेदार युवक को आपबीती सुनाई।

युवक ने भी उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर पिता व रिश्तेदार युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: महोबा में किशोर ने रेलवे ट्रैक पर रखा खंभा, रोकी गई झांसी-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन; मची अफरा-तफरी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें