Move to Jagran APP

आरजी पीजी कालेज में बजा चुनाव का बिगुल

मेरठ : आरजी पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को छात्राओं ने नामांकन किया गया।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 21 Dec 2017 01:17 AM (IST)
Hero Image
आरजी पीजी कालेज में बजा चुनाव का बिगुल

मेरठ : आरजी पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को छात्राओं ने नामांकन किया गया। इस दौरान छात्राएं पूरे जोश में दिखीं। नामांकन से पूर्व कुछ छात्राओं ने ढोल पर जमकर डांस किया। वहीं कई छात्राओं ने प्रत्याशियों को मालाएं पहनाई और उनपर फूल बरसाते हुए परिसर के बाहर रोड पर जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी और निर्दलीय पैनल की छात्राओं ने नामांकन किया। आरजी पीजी कालेज में मतदान 23 दिसंबर को होगा। जिसमें पांच पदों के लिए दस छात्राओं ने दावेदारी की है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष पद के लिए दो, महामंत्री पद के लिए दो और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो छात्राओं ने पर्चा भरा है।

आरजी में ये हैं दावेदार

अध्यक्ष पद : डॉली चौधरी, धैर्य गिल

उपाध्यक्ष पद : ज्योति गर्ग, पारूल त्यागी

महामंत्री पद : विजेता धामा, डॉली कुमारी

संयुक्त सचिव पद : सुनैना रानी, शैली

कोषाध्यक्ष पद : शिवांगी कुशवाहा , वंशिका चहल

प्रत्याशियों की अंतिम सूची

इस्माईल पीजी कालेज में नाम वापसी के बाद पांच पदों के लिए 16 प्रत्याशी अब चुनावी दंगल में उतरेंगे। वहीं पारिवारिक कारणों के चलते अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नेहा रानी ने अपना नाम वापस ले लिया है।

अध्यक्ष पद : रानी सिंह, शैली तोमर, कनिष्का अग्रवाल

उपाध्यक्ष पद : निशि वर्मा, मुस्कान छाबड़ा,

अगतशा हुसैन, प्रिया, सुम्बुल अंसारी

सचिव पद : दीक्षा सिंह, शमा प्रवीन

संयुक्त सचिव : स्वाति सिंह, पूजा, सदफ, चीनू

कोषाध्यक्ष : प्रिया आसिफा, बेबी रघुवंशी

आज होगी चुनावी सभा

इस्माईल पीजी कालेज की चुनाव अधिकारी डा. दीपा त्यागी ने बताया कि गुरुवार को चुनावी सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनावी मुद्दे छात्राओं के सामने रखेंगी। साथ ही छात्राओं की मांगों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।