Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गर्मी का फ्लैग मार्च, दोपहर में सन्नाटा

- 17 को हो सकती है बारिश

By JagranEdited By: Updated: Sat, 14 May 2022 02:01 AM (IST)
Hero Image
गर्मी का फ्लैग मार्च, दोपहर में सन्नाटा

गर्मी का फ्लैग मार्च, दोपहर में सन्नाटा

मेरठ, जेएनएन। गर्मी का कहर फिर से आरंभ हो गया है। जनपद में दो दिनों से लगातार पारा 40 के बिंदु को स्पर्श करने की ओर अग्रसर है। वहीं, दिल्ली सफदरजंग में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार चल रहा है। सुबह नौ बजे के बाद से ही सूरज की किरणें आग उगल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 16 तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। 17 को बारिश हो सकती है। इस बीच तापमान के 42 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। शुक्रवार को तापमान में तेजी के साथ दोपहर में भी आर्द्रता का स्तर उच्च बना रहा। धूप में लोग पसीने से तरबतर रहे। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों में निकलने की हिम्मत नहीं हुई। जो निकले उनके लिए गर्मी असहनीय हो गई। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि 17 को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश के एक दो अंतराल देखने को मिलेंगे।