Move to Jagran APP

Train Late in Meerut: घने कोहरे ने रोकी ट्रेन की रफ्तार, आठ घंटे देरी से चल रही संगम एक्सप्रेस; यात्री परेशान

Train Late in Meerut मेरठ में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। कोहरे से रात में सड़कों पर सन्नाटा है और ट्रेनें घंटों लेट हो रही हैं। ट्रेनों के लेट होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा विलंब से सिटी स्टेशन आई। वहीं अमृतसर से चलने वाली गोल्डन टेंपल तीन घंटा विलंब से स्टेशन पहुंची।

By OM Bajpai Edited By: Swati Singh Updated: Thu, 28 Dec 2023 01:11 PM (IST)
Hero Image
घने कोहरे ने रोकी ट्रेन की रफ्तार, आठ घंटे देरी से चल रही संगम एक्सप्रेस

जागरण संवाददाता, मेरठ। 26 दिसंबर से प्रतिदिन मेरठ में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। बुधवार को रात 11 बजे ही कोहरा छा गया और गुरुवार को सुबह 12 बजे तक धुंध साफ नहीं हुई। कोहरे से रात में सड़कों पर सन्नाटा है और ट्रेनें घंटों लेट हो रही हैं। ट्रेनों के लेट होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा विलंब से सिटी स्टेशन आई। वहीं अमृतसर से चलने वाली गोल्डन टेंपल तीन घंटा विलंब से सुबह सवा पांच स्टेशन पहुंची। सुबह सवा छह बजे पहुंचने वाली संगम एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से चल रही है। इसके दोपहर ढ़ाई बजे मेरठ पहुंचने की संभावना है।

छह घंटे देरी से चल रही है संगम एक्सप्रेस

इसी तरह बुधवार को मेरठ से रवाना हुई संगम एक्सप्रेस छह घंटा विलंब से चल रही है इसके प्रयाग राज दोपहर डेढ़ बजे पहुंचने की संभावना है। लगातार ट्रेन लेट होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय से पहुंचने की चाहत रखने वाले लगातार लेट हो रहे हैं।

घने कोहरे के कारण हो रही देरी

वातावरण में आर्द्रता का प्रतिशत अधिक है और रात में तापमान 10 डिग्री से कम बना हुआ है यही कारण है कि घने कोहरे से निजात नहीं मिल रही है। 30 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। उत्कल एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटा विलंब से चल रही है इसके रात साढ़े आठ बजे मेरठ पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: कानपुर से काठगोदाम तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी, अधिकारी रेलमंत्री को लिखेंगे पत्र

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें