Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मेरठ में बदमाश का पीछा करते हुए हादसे में दो सिपाही घायल, हालत गंभीर

UP Policemen Injured मेरठ के हनुमान चौक से मोबाइल लूट कर भाग रहे अनस का केसरगंज चौकी तक किया पीछा। एक सिपाही का जबड़ा टूटा दूसरे की छाती की हड्डी टूट गई अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Updated: Sat, 19 Mar 2022 02:30 PM (IST)
Hero Image
UP Policemen Injured मेरठ में बदमाश का पीछा करते समय दो सिपाही घायल हो गए।

मेरठ, जागरण संवाददाता। UP Policemen Injured मेरठ में होली पर शनिवार को सदर बाजार के हनुमान चौक पर मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाश का पीछा करते हुए हादसे में दो सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मोबाइल लुटेरे को भी दबोच लिया गया। शनिवार की सुबह आठ बजे हनुमान चौक से बदमाश अनस ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल लूट लिया था। उसी समय फैंटम पर सवार सिपाही विवेक सिसौदिया और रुपेश मौजूद थे। पीडि़त के शोर मचाने पर दोनों सिपाहियों ने फैंटम से बदमाश का पीछा किया।

दोनों की बाइक फिसल गई थी

कैंट एरिया को होता हुआ बदमाश भूसा मंडी से दिल्ली रोड पर आ गए। इसी बीच फैंटम चला रहे सिपाही विवेक ने उनका पीछा किया। बताया जाता है कि सिपाही ने रेलवे रोड की केसरगंज चौकी पर पीछा करते हुए बदमाशों को घेर लिया। पीछे से बदमाशों की बाइक में विवेक ने टक्कर मार दी। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि केसरगंज चौकी के पास बदमाश और पुलिस दोनों की बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों सिपाहियों को गंभीर चोट आई। एक बदमाश अनस भी मौके से भीड़ ने दबोच लिया। उसका दूसरा साथी भाग गया। सूचना के बाद सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। तभी दोनों सिपाहियों को न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि हादसा कैसे हुआ इसकी विस्तार से जांच कराई जा रही है।

नशे में धुत्त युवक ने मामूली विवाद पर की मारपीट

वहीं मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कालंदी गांव में होली पर शुक्रवार देर रात नशे में धुत युवक ने मामूली विवाद पर मारपीट कर दी। जिसमें तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में उपचार करवाया। कालंदी निवासी युवक देर रात नशे में धुत्त होकर दलितों की बस्ती में पहुंच गया था। ग्रामीणों ने बताया कि वहां सभी ने गुलाल लगा रखा था। आरोप है कि इसी बीच किसी ने उसके कंधे पर हाथ रख दिया। तभी आपस में दोनों की मारपीट हो गई। इसके बाद आरोपित ने अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष से मोनू पुत्र मोहनवीर, पवन व सोनू घायल हो गए। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी है।