Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bulandsahar Election Result 2022: बुलंदशहर में एक बार फिर भाजपा की लहर, सातों सीटें जीतीं

Bulandsahar UP Chunav Result 2022 News in Hindi नवीन मंडी में सुबह आठ बजे से मतगणना जारी। लोग पिछले एक माह से विधान सभा चुनाव के परिणामों को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मतगणना स्थल सुरक्षा घेरे में है ।

By Taruna TayalEdited By: Updated: Thu, 10 Mar 2022 06:02 PM (IST)
Hero Image
Bulandsahar Vidhan Sabha UP Election Result 2022 बुलंदशहर में एक बार फिर भाजपा की लहर

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। Bulandsahar Vidhan Sabha UP Election Result 2022 बुलंदशहर में एक बार फिर भाजपा की लहर है। सातों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। पिछले चुनाव में जिले की सभी सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया था।

अनूपशहर से भाजपा के संजय शर्मा ने गठबंधन प्रत्याशी एनसीपी के केके शर्मा को हराया। खुर्जा से बीजेपी की उम्मीदवार मीनाक्षी सिंह ने गठबंधन प्रत्याशी बंशी सिंह को हराया। शिकारपुर से भाजपा के उम्मीदवार और राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह को भारी मतों से हराया। डिबाई से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह ने सपा के हरीश लोधी को भारी मतों से हराया। स्याना से बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र सिंह लोधी ने गठबंधन प्रत्याशी दिलनवाज खान को भारी मतों से हराया। सदर सीट पर भाजपा के प्रदीप चौधरी व सिकंदराबाद सीट से लक्ष्मीराज जीते। इस सीट पर लालू प्रसाद यादव के दामाद सपा उम्‍मीदवार राहुल यादव शुरू में आगे चल रहे थे, लेकिन बाद लक्ष्मीराज से पीछे रह गए।

बुलंदशहर में विधानसभा चुनाव में विजेता व उपविजेताओं की स्थिति

सिकंदराबाद विधानसभा सीट 

लक्ष्मीराज भाजपा-विजेता

राहुल यादव -सपा- उपविजेता

----------------

डिबाई विधानसभा सीट

सीपी सिंह-भाजपा - विजेता

हरीश लोधी - सपा- उपविजेता

----------------

स्याना विधानसभा सीट

देवेन्द्र लोधी - भाजपा- विजेता

दिलनवाज - रालोद - उपविजेता

-----------------

शिकारपुर विधानसभा सीट

अनिल शर्मा -भाजपा -विजेता

किरनपाल सिंह- रालोद- उपविजेता

---------------

अनूपशहर विधानसभा सीट

संजय शर्मा- भाजपा- विजेता

केके शर्मा- एनसीपी - उपविजेता

-------------------

खुर्जा विधानसभा सीट

मीनाक्षी सिंह- भाजपा- विजेता

बंशी सिंह पहाड़ियां- उप विजेता

-------------------

बुलंदशहर सदर सीट

प्रदीप चौधरी-भाजपा- विजेता

हाजी युनुस- रालोद- उपविजेता

राउंड संख्या 26 विधानसभा क्षेत्र सिकंदराबाद 

दल प्रत्याशी प्राप्त मत

भाजपा - लक्ष्मी राज -- 85948

सपा या रालोद -- राहुल यादव --82183

बसपा --- मनवीर सिंह ---31165

3765 से भाजपा आगे

राउंड संख्या- --24 विधानसभा क्षेत्र खुर्जा 

दल प्रत्याशी प्राप्त मत

भाजपा - मीनाक्षी सिंह --104404

सपा या रालोद -- बंसी सिंह--56638

बसपा --- विनोद---33674 

47766 मत सेे भाजपा  आगे

राउंड संख्या 21 विधानसभा क्षेत्र स्याना 

दल        प्रत्याशी        प्राप्त मत

भाजपा - देवेंद्र सिंह लोधी --101202

सपा या रालोद -- दिलनवाज खान --42618

बसपा --- सुनील कुमार ---24744

भाजपा 58584 मत से आगे

राउंड संख्या 20  शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र का नाम

दल         प्रत्याशी       प्राप्त मत

भाजपा - अनिल शर्मा     80543

सपा या रालोद किरनपाल  40462 

बसपा मोहम्मद रफीक    25789

भाजपा 40081 वोट से आगे

राउंड संख्या- 18 शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र 

दल प्रत्याशी प्राप्त मत

भाजपा - अनिल शर्मा 71272

सपा या रालोद किरनपाल 38208

बसपा मोहम्मद रफीक   23051

भाजपा 33064 वोट से आगे

राउंड संख्या 16 सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र

दल         प्रत्याशी      प्राप्त मत

भाजपा - लक्ष्मी राज -- 54760

सपा या रालोद -- राहुल यादव --60375

बसपा --- मनवीर सिंह ---21355

5615 मत से सपा आगे

राउंड संख्या- --12 बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र 

दल           प्रत्याशी      प्राप्त मत

भाजपा - प्रदीप चौधरी -- 40833--

सपा या रालोद -- मोहम्मद यूनुस --39680

बसपा --- मोहम्मद मोबिन कल्लू कुरैशी ---11568 

भाजपा 1153 मतों से आगे

बुलंदशहर में राउंड 3 तक के रूझान

बुलंदशहर सदर - बीजेपी के प्रदीप चौधरी 765 वोटों से आगे

सिकंदराबाद - सपा गठबंधन के प्रत्याशी राहुल यादव 538 वोटों से आगे

खुर्जा - बीजेपी की प्रत्याशी मीनाक्षी सिंह 10449 वोटों आगे

अनूपशहर बीजेपी प्रत्याशी संजय शर्मा 8841 वोटों से आगे

शिकारपुर - बीजेपी प्रत्याशी अनिल शर्मा 7674 वोटों से आगे

डिबाई - बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह 6778 वोटों से आगे

स्याना - बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र लोधी 7109 वोटों से आगे

राउंड संख्या 8

विधानसभा क्षेत्र सिकंदराबाद 

दल प्रत्याशी प्राप्त मत

भाजपा - लक्ष्मी राज -- 20973

सपा या रालोद -- राहुल यादव --31278

बसपा --- मनवीर सिंह ---5070 

कौन सी पार्टी क‍ितने मत से आगे-10305 सपा आगे

राउंड 05 

बुलंदशहर: सदर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदीप चौधरी 1694 मतों से RLD प्रत्याशी हाजी यूनुस से आगे। भाजपा-15793

सपा गठबंधन-14099

---------

शिकारपुर राउंड 06 

शिकारपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के अनिल शर्मा 14571 मतों से RLD प्रत्याशी किरणपाल सिंह से आगे। 

भाजपा-25481

सपा गठबंधन- 10910

बसपा- 8543

राउंड संख्या- --7

बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र  

दल      प्रत्याशी          प्राप्त मत

भाजपा - प्रदीप चौधरी -- 24087--

सपा या रालोद -- मोहम्मद यूनुस --19143

बसपा --- मोहम्मद मोबिन कल्लू कुरैशी ---6676

कौन सी पार्टी क‍ितने मत से आगे

भाजपा 4944 मतों से आगे

खुर्जा-राउंड 05

खुर्जा विधानसभा सीट पर भाजपा की मीनाक्षी सिंह 16313 मतों से बसपा प्रत्याशी विनोद प्रधान से आगे। 

भाजपा-24961

बसपा-8648

सपा गठबंधन-7993

शिकारपुर सीट पहला राउंड

बीजेपी अनिल शर्मा - 4151

रालोद किरण पाल - 1016

कांग्रेस जियाउर रहमान - 74

बसपा रफीक - 1554

आप आशुतोष - 23

बहुजन मुक्ति पार्टी बहुजन मुक्ति पार्टी रणवीर - 2

सारा समाज पार्टी आजा समाज पार्टी सोहन सिंह -18

निर्दलीय अरशद अली - 4

निर्दलीय निशांत कुमार -14

नोटा - 45

बुलंदशहर  सदर विधानसभा सीट पर RLD के हाजी यूनुस 333 मतों से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी से आगे।

भाजपा-5634

सपा गठबंधन-5967

राउंड संख्या- --4 सिकंदराबाद

भाजपा - लक्ष्मी राज --10373

सपा -- राहुल यादव --13844

बसपा --- मनवीर सिंह ---3125

3471 मतों से सपा आगे

राउंड संख्या- --3 अनूपशहर सीट

भाजपा - संजय कुमार शर्मा --12973

एनसीपी (गठबंधन) -- केके शर्मा--2845

बसपा --- रामेश्वर ---4132

8841 मतों से भाजपा आगे

स्याना राउंड संख्या 2

भाजपा - देवेंद्र सिंह लोधी --9662

रालोद -- दिलनवाज खान

बसपा 3750

सुनील कुमार 2513

डिबाई विधानसभा क्षेत्र राउंड संख्या- --2

भाजपा - चंद्रपाल सिंह 15152

सपा-रालोद गठबंधन हरीश लोधी 5549

बसपा किरनपाल 4929

भाजपा प्रत्याशी 9603 वोट से आगे

बेसब्री से मतगणना का इंतजार

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव का मतदान जिले में पहले चरण में ही यानि दस फरवरी को मतदान संपन्न हो गया था। सातों विधान सभाओं पर 65 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। 1708020 मतदताओं ने सातों विधान सभाओं में दस फरवरी काे प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद कर दिया था। पिछले एक माह से विधान सभा चुनाव के मतदान के बाद लोग बड़े ही बेसब्री से मतगणना का इंतजार कर रहे थे। आज आखिर वो दिन ही आ ही गया जिसका सबकों बड़ी बेसब्री से इंतजार था। नवीन मंडी में सातों विधान सभाओं की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना का समय आते ही प्रत्याशियों से लेकर उनके समर्थकों की धड़कने तेज हो गई हैं। आज मतगणना के बाद कयासों के बादल भी छट जाएंगे और जनता को अपने नए विधायक भी मिल जाएंगे।

65 प्रत्याशियों के भाग्य का आज खुलेगा पिटारा

नवीन मंडी में विधान सभा चुनाव मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव में भाग्य आजमा रहे 65 प्रत्याशियों के भाग्य का ताला आज खुल जाएगा।

किसके सिर सजेगा ताज

ईवीएम मशीनों को पिटारा खुलने के बाद किसके सिर ताज सजेगा इसका फैसला हो जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद किसके सिर ताज सजेगा तो किसी के हाथ मायूसी लगेगी।

765 कर्मचारी खोलेंगे प्रत्यशियों की किस्मत का ताला

दस फरवरी को जनता ने प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद कर दिया था। आज 765 कर्मचारी विधान सभाओं के बूथवार ईवीएम मशीनों पर लगे ताले को खोलेंगे।

प्रत्याशियों व समर्थकों की धड़कनें तेज

मतगणना की समय आते ही प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई है। प्रत्याशी व समर्थकों की परिणाम जारी होने तक सांस अटकी रहेगी।

मतगणना को हर विधान सभा पर 14 टेबल

प्रत्येक विधान सभा पर मतगणना के लिए दो हाल बनाएं गए हैं। जिनमें कोविड प्रोटोकाल के पालन को 14 टेबल लगाई गई हैं। जिन पर ईवीएम मशीनों से गिनती की जाएगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें