Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Exit Poll Result 2024: मेरठ में विपक्षी बोले, भ्रामक हैं एग्जिट पोल के आंकड़े, भाजपा ने जताई खुशी

UP Exit Poll Result Meerut News In Hindi यूपी में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए थे। एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा को फिर से बढ़त मिलती दिख रही है। मेरठ में विपक्षी दलों ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हालांकि पूरा परिणाम चार जून को सामने आएगा। एक जून को आखिरी चरण का मतदान संपन्न हो गया था।

By Navneet Sharma Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 02 Jun 2024 11:18 AM (IST)
Hero Image
UP Exit Poll Result 2024: विपक्षी बोले, भ्रामक हैं एग्जिट पोल के आंकड़े, भाजपा ने जताई खुशी

जागरण संवाददाता, मेरठ। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होने के साथ तमाम इंटरनेट मीडिया और टीवी पर चुनाव के भावी परिणामों को लेकर आंकलन आने शुरू हो गए। तमाम माध्यमों ने अपने स्तर से देश के तमाम राज्यों में भाजपा और आईएनडीआईए को मिलने वाली सीटों को लेकर अपने आंकड़े प्रस्तुत किए। एग्जिट पोल में भाजपा ही आगे नजर आई है।

उधर, विपक्षी दलों ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को भ्रमित करार देते हुए चार जून को मतगणना के बाद दूध और पानी का अंतर साफ होने की बात कही है। प्रमुख राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की एग्जिट पोल आने के बाद राय प्रस्तुत है।

भाजपा की 350 से अधिक सीटें देश भर में आएगी और हम उत्तर प्रदेश की भी लगभग सभी सीटों पर जीत दर्ज करा रहे हैं। एग्जिट पोल में भी देश में तीसरी बार भाजपा की ही केंद्र में सरकार बन रही है। - शिवकुमार राणा, भाजपा, जिलाध्यक्ष

ये भी पढ़ेंः UP Exit Poll Result 2024: यूपी की 80 सीटों पर भाजपा का कैसा प्रदर्शन? एबीपी के एग्जिट पोल के नतीजे में जानिए सपा-कांग्रेस का हाल

एग्जिट पोल के आंकड़े भ्रामक है। एक तरह से आंकड़े भाजपा की प्रचार नीति का ही हिस्सा है। हमारे कार्यकर्ता इस एग्जिट पोल से बिल्कुल भी विचित नहीं है। चार जून को दूध और पानी का अंतर साफ हो जाएगा। आईएनडीआईए गठबंधन केंद्र में सरकार बना रहा है। - विपिन चौधरी, सपा, जिलाध्यक्ष

ये भी पढ़ेंः Agra: महिला के हुस्न के जाल में फंसा बीटीसी स्टूडेंट, पहले बढ़ाती है नजदीकियां फिर दुष्कर्म के नाम पर वसूलती है मोटी रकम

एग्जिट पोल के आंकड़ों से हम हम संतुष्ट नहीं है। जबकि प्रदेश में बसपा 30 से 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। अंतिम निर्णय चार जून को होगा और केंद्र में बसपा के समर्थन के बिना किसी की भी सरकार नहीं बनेगी। - जयपाल सिंह पाल, बसपा, जिलाध्यक्ष

इन लोकसभा चुनावों में आईएनडीआईए गठबंधन को 295 से ज़्यादा सीटें मिल रही हैं और जबकि विपक्ष को 220 से भी कम सीटें मिलेंगी। चार जून को गठबंधन अपने दम पर केंद्र में मज़बूत सरकार बना रहा है। - अंकुश चौधरी, आप, जिलाध्यक्ष

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें