Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी पुल‍िस भर्ती परीक्षा में अमिताभ बच्चन को लेकर पूछा गया सवाल, तीसरा प्रश्न भी रहा इंटरेस्‍ट‍िंग

यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच हो रही है। पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो गई। परीक्षा में कुल 150 सवाल आए थे। यह सवाल कुल 300 अंकों के थे। 150 सवाल के लिए कुल 120 मिनट का समय दिया गया था। प्रत्येक सही सवाल के दो अंक निर्धारित किए गए थे जबकि गलत उत्तर पर 0.5 की कटौती का प्रावधान किया गया था।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 23 Aug 2024 02:03 PM (IST)
Hero Image
परीक्षा देकर न‍िकलते अभ्‍यर्थी, अमि‍ताभ बच्‍चन (फाइल फोटो)।

राजेंद्र शर्मा, मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी, नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा शुक्रवार को यहां कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। सुबह की पाली में हुई परीक्षा में कई चर्चित मुद्दों व इतिहास से संबंधित सवाल पूछे गए थे।

इनमें एक सवाल था गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानि‍ जीएसटी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कौन चुना गया था। विकल्प के रूप में चार नाम दिए गए थे। इनमें शिल्पा शेट्टी, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन अथवा दीपिका पादुकोण। जिसका सही जवाब अमिताभ बच्चन रहा।

दूसरा सवाल- नोएडा, उत्तर प्रदेश के किस जिले में आता है। विकल्प के रूप में गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मथुरा व गाजियाबाद दिए गए थे, जिसका सही विकल्प गौतमबुद्धनगर रहा।

तीसरा सवाल- विश्व डाक दिवस कब मनाया जाता है। विकल्प के रूप में 9 अक्टूबर, 3 अक्टूबर, 15 अक्टूबर और 10 अक्टूबर दिया गया था, जिसका सही उत्तर 9 अक्टूबर रहा।

चौथा सवाल- रमन सुब्बाराव, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस खेल से जुड़े थे। विकल्प के रूप में टेबल टेनिस, फुटबाल, हाकी व क्रिकेट दिया हुआ था, जिसका सही जवाब क्रिकेट रहा।

पांचवां सवाल- 1985 को कौन सा अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया गया था। विकल्प के रूप में महिला, दृष्टिहीन, युवा व बच्चे दिया गया था, जिसका सही जवाब महिला रहा।

छठा सवाल- पुस्तक ए लाइफ मिसस्पेंट किसके द्वारा लिखी गई है। विकल्प के रूप में सूर्यकांत त्रिपाठी, महादेवी वर्मा, मैथिली शरण गुप्त व जवाहरलाल नेहरू दिया गया था। इसका सही विकल्प सूर्यकांत त्रिपाठी रहा।

परीक्षा में आए कुल 150 सवाल

सुबह की पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा में कुल 150 सवाल आए थे। यह सवाल कुल 300 अंकों के थे। 150 सवाल के लिए कुल 120 मिनट का समय दिया गया था। प्रत्येक सही सवाल के दो अंक निर्धारित किए गए थे, जबकि गलत उत्तर पर 0.5 की कटौती का प्रावधान किया गया था।

निगेटिव मार्किंग के कारण छोड़े सवाल

परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी थी, इस कारण परीक्षार्थियों ने उन सवालों को छोड़ दिया जो उन्हें बिल्कुल नहीं आते थे। मेरठ के ऐतिहासिक मेरठ कालेज परीक्षा केंद्र पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और मध्य प्रदेश तक से आए परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों का कहना था कि पुलिस भर्ती का शुक्रवार को हुआ पेपर अबकी बार आसान था। यह पेपर पिछली बार हुई पुलिस भर्ती की परीक्षा की तुलना में आसान था।

परीक्षा छूटने के बाद मेरठ कालेज के बाहर लगा जाम

सुबह की पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे छुटी। परीक्षा छूटने के बाद बाहर काफी देर तक जाम लग रहा। इसका एक कारण यह भी रहा की दूसरी पाली के परीक्षार्थी भी केंद्र पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: UP Police Constable Exam: डीजीपी प्रशांत कुमार ने क‍िया परीक्षा केंद्रों का न‍िरीक्षण, कहा- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, AI की मदद से रखी जा रही नजर-PHOTOS