Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vande Bharat Train: मेरठ को वंदे भारत की सौगात, ट्रायल रन में महज 57 मिनट में दिल्ली से पहुंची ट्रेन

Vande Bharat Trainट्रेन के रूट को लेकर अभी ऊहापोह की स्थिति है। इस बात की संभावना है कि इसे वाया सहारनपुर से गुजारा जाए। चूंकि रेल मंत्री ने सहारनपुर में ही इस ट्रेन को चलाने की घोषणा की थी।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Tue, 23 May 2023 02:25 PM (IST)
Hero Image
Vande Bharat Train: 57 मिनट में आनंद विहार से मेरठ आयी वंदे भारत

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ शहरवासियों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। मंगलवार को ट्रेन का ट्रायल रन हुआ। ट्रेन साढ़े पांच बजे आनंद विहार टर्मिनल से चली और 6:27 बजे सिटी स्टेशन पहुंच गई। दोपहर दो बजे देहरादून से ट्रेन आनंद विहार के लिए प्रस्थान करेगी।

ये है वंदे भारत की विशेषता

  • इस ट्रेन में आठ चेयरकार वातानुकुलित कोच हैं।
  • ट्रेन का शुभारंभ 25 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
  • वर्तमान में जारी टाइमटेबल में इसे वाया टपरी संचालित होता दिखाया गया है।

मंगलवार को ट्रायल रन वाया सहारनपुर को हुआ है। वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 25 मई को होना निर्धारित हो चुका है। दो दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक यह असमंजस है कि ट्रेन वाया टपरी देहरादून जाएगी या सहारनपुर होते हुए जाएगी। सोमवार को टाइमटेबल का मैसेज प्रसारित हुआ था, जिसमें ट्रेन को वाया टपरी संचालन दर्शाया है।

ये था टाइम टेबल

इस मैसेज के अनुसार, देहरादून से सुबह सात बजे चलेगी। मेरठ सिटी स्टेशन 10:32 बजे पहुंचेगी। दो मिनट का स्टापेज होगा। ट्रेन 11:30 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। इस तरह सुबह दिल्ली जाने वालों के लिए ट्रेन अच्छा विकल्प साबित होगी। आनंद विहार से ट्रेन शाम 5:50 बजे चलेगी मेरठ शाम 6:43 बजे पहुंचेगी। देहरादून पहुंचने का समय रात 10:20 बजे है। ट्रेन में आठ कार होंगी। बुधवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन ट्रेन चलेगी। ट्रेन मेरठ, टपरी, हरिद्वार में रुकेगी।