Move to Jagran APP

Yogi 2.0 Cabinet: हस्तिनापुर से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए दिनेश खटीक दूसरी बार राज्य मंत्री बने

UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 Latest Newsहस्तिनापुर से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए दिनेश खटीक को योगी सरकार 2.0 में भी राज्यमंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें राज्यमंत्री के पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

By Taruna TayalEdited By: Updated: Fri, 25 Mar 2022 05:21 PM (IST)
Hero Image
दिनेश खटीक मेरठ के हस्तिनापुर से दूसरी बार चुने गए हैं विधायक।

मेरठ, जागरण संवाददाता। हस्तिनापुर से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए दिनेश खटीक को योगी सरकार 2.0 में भी राज्यमंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें राज्यमंत्री के पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले 26 सितंबर, 2021 को योगी मंत्रीमंडल के विस्तार में उन्हें मौका दिया गया था। उन्हें जलशक्ति व बाढ़ नियंत्रण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। दिनेश 2017 में पहली बार हस्तिनापुर से चुनाव लड़े और बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को बड़े अंतर से हराकर विधानसभा पहुंचे थे। इस बार भी दिनेश का मुकाबला योगेश वर्मा से ही था। इस बार योगेश ने पाला बदला, वे गठबंधन के प्रत्याशी थे। दिनेश की जीत का अंतर इस बार घटा लेकिन उन्होंने इतिहास रचा। हस्तिनापुर के बारे में अब तक यह भ्रांति थी कि कोई भी विधायक यहां से लगातार दो बार नहीं जीतता, लेकिन दिनेश ने इसे झुठलाया।

दिनेश खटीक संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। मेरठ के गंगानगर के हाल निवासी दिनेश मूलरूप से फलावदा के हैं। दिनेश की तीन पीढ़ी संघ से जुड़ी रही है। उनके दादा बनवारी खटीक जनसंघी थे। पिता देवेंद्र कुमार भी आरएसएस से जुड़े थे। 45 वर्षीय दिनेश 1994 में फलावदा के खंड कार्यवाह बने। इसके बाद विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल के साथ ही भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे। दिनेश के छोटे भाई नितिन खटीक ने भी राजनीति में हाथ आजमाया हुआ है। नितिन 2016 से 2021 तक जिला पंचायत, मेरठ के सदस्य रहे हैं।

दिनेश खटीक ...एक परिचय

नाम: दिनेश खटीक

पिता: देवेंद्र कुमार

माता: सरोज देवी

पत्‍‌नी: आरती

शिक्षा: कक्षा 9

संपत्ति: 2.86 करोड़

दिनेश का सामाजिक-राजनीतिक सफर

1994: फलावदा, मेरठ के खंड कार्यवाह

2006 तक: विहिप व बजरंग दल में काम किया

2007: जिला मंत्री, मेरठ भाजपा

2010: जिला उपाध्यक्ष, मेरठ भाजपा

2013: जिला महामंत्री, मेरठ भाजपा

2017: हस्तिनापुर विस क्षेत्र से निर्वाचित

2021: योगी मंत्रीमंडल में राज्यमंत्री बनाए गए

व्यवसाय

दिनेश खटीक का परिवार शुरू से ही ईट भट्टे का कारोबार करता है। फलावदा में इनका ईट भट्टा है। पिता के बाद दिनेश ने भी इस काम को संभाला और आगे बढ़ाया।

लंबित आपराधिक मामले

13 फरवरी, 2021 को वकील आत्महत्या प्रकरण में आइपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा सहित कुल चार मुकदमे हैं।

यह भी पढ़ें: डा. सोमेंद्र तोमर पहली बार बने मंत्री, मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार चुने गए हैं विधायक

यह भी पढ़ें: देवबंद में दोबारा कमल खिलाने का बृजेश सिंह को मिला इनाम, मंत्री बने

यह भी पढ़ें: सियासी पिच पर आलराउंड प्रदर्शन ने कपिल देव को फिर बनाया मंत्री

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।