Move to Jagran APP

Yogi 2.0 Cabinet: सहारनपुर में पांच सीटों पर भाजपा की जीत का जसवंत को मिल रहा इनाम

UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 Latest News रामपुर मनिहारान के गांव आजमपुर निवासी व उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना जनपद में पांच सीटों पर भाजपा की जीत का इनाम है।

By Taruna TayalEdited By: Updated: Fri, 25 Mar 2022 05:43 PM (IST)
Hero Image
जसवंत सैनी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना जनपद में पांच सीटों पर भाजपा की जीत का इनाम है।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। रामपुर मनिहारान के गांव आजमपुर निवासी व उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना जनपद में पांच सीटों पर भाजपा की जीत का इनाम है। विधानसभा के चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है वह प्रदेश के स्टार प्रचारकों में शामिल थे।

उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने 1989 में संघ कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया और फिर छात्र राजनीति की और पढ़ाई पूरी करने के बाद सियासी सफर पर निकल पड़े। करीब 32 साल के सफर में संगठन के भीतर तमाम उच्च पद हासिल किए, लेकिन एकमात्र 2009 में लड़ा लोकसभा का चुनाव नहीं जीत पाए। जसवंत सैनी भाजपा युवा मोर्चा के कई विभिन्न पदों पर रहे फिर उन्होंने जिला अध्यक्ष की कमान संभाली उसके बाद उन्होंने जनपद में युवाओं को भाजपा से जोड़ने का कार्य किया। पार्टी द्वारा सहारनपुर लोकसभा का चुनाव लड़ाया गया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली बाद में उन्हें भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया । प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर उन्हें भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वर्ष 2021 में सरकार ने उनके कार्य को देखते हुए उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष पद पर उन्होंने कई जातियों को उनकी मांग के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया। विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मंत्री धर्म सिंह सैनी के सपा में जाने के बाद जसवंत सैनी ने जनपद की प्रत्येक सीट पर अपने समाज को मजबूत करने का कार्य किया और सभी विधानसभा सीटों पर सैनी समाज के वोट को उन्होंने भाजपा की ओर मोड़ दिया। संगठन ने प्रदेश चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया। उन्होंने जनपद के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पार्टी प्रत्याशियों को लेकर दिन-रात प्रचार किया। संगठन में उनकी अच्छी पकड़ व अच्छी भूमिका को लेकर हाईकमान द्वारा उन्हें मंत्री पद का इनाम देकर सौगात दी है।

32 साल का सफर

- 1989 में संघ के शाखा कार्यवाह और मुख्य शिक्षक रहे।

- 1991 में देवबंद तहसील प्रमुख बने और अभाविप के जिला प्रमुख

- 1997 में भाजयुमो महामंत्री बन सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया।

- 2001 में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बनाए गए।

- 2004 में भाजपा के जिला महामंत्री बनाए गए।

- 2007 से 2010 तक भाजपा जिलाध्यक्ष रहे

- 2009 में सहारनपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा।

- 2010 से 2014 तक भाजपा प्रदेश मंत्री रहे

- 2017 से 2020 तक प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।

- 2019 में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने।

- 2021 में राज्य पिछड़ा वर्ग का अध्यक्ष बनाया गया।

प्रोफाइल

सहारनपुर जिले की रामपुर मनिहारान विधानसभा के निवासी जसवंत सिंह सैनी भाजपा संगठन से जुड़े हुए वरिष्ठ नेता हैं। वर्तमान में पिछड़ा वर्ग आयोग के चैयरमैन हैं। छात्र राजनीति से भाजपा में पदार्पण किया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं। 

नाम जसवंत सैनी

शिक्षा - बीए एमए एलएलबी

उम्र- 53 साल

सम्पत्ति- 40 लाख

पिता भूप सिंह

गांव आजमपुर

कस्बा रामपुर मनिहारान 

यह भी पढ़ें: सियासी पिच पर आलराउंड प्रदर्शन ने कपिल देव को फिर बनाया मंत्री

यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए दिनेश खटीक दूसरी बार राज्य मंत्री बने

यह भी पढ़ें: केपी मलिक ने 34 साल के राजनीतिक करियर में तय किया सभासद से मंत्री बनने तक का सफर

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।