Move to Jagran APP

Yogi 2.0 Cabinet: डा. सोमेंद्र तोमर पहली बार बने मंत्री, मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार चुने गए हैं विधायक

UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 Latest News छात्र राजनीति से निकले मेरठ दक्षिण से दूसरी बार विधानसभा पहुंचे डा. सोमेंद्र तोमर को इस बार राज्यमंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

By Taruna TayalEdited By: Updated: Fri, 25 Mar 2022 05:25 PM (IST)
Hero Image
डा. सोमेंद्र तोमर पहली बार बने मंत्री।

मेरठ, जागरण संवाददाता। छात्र राजनीति से निकले मेरठ दक्षिण से दूसरी बार विधानसभा पहुंचे डा. सोमेंद्र तोमर को इस बार राज्यमंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। फिजिक्स में पीएचडी की डिग्री रखने वाले सोमेंद्र चौ. चरण सिंह विवि की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। 2003 में वे कैंपस के अध्यक्ष भी चुने गए थे। वे संघ से भी जुड़े रहे हैं। एबीवीपी और भारतीय जनता युवा मोर्चा में उन्होंने लंबे समय तक काम किया। 2012 में पहली बार सोमेंद्र को भाजपा ने टिकट दिया, लेकिन फिर बदल दिया गया। बाद में 2017 में उन्हें टिकट मिला और त्रिकोणीय मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की थी। 2022 में उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी आदिल चौधरी को हराया और इसी जीत का उन्हें राज्यमंत्री के तौर पर इनाम मिला है।

मूल रूप में बागपत के खैली गांव के निवासी सोमेंद्र लंबे अरसे से मेरठ के शास्त्रीनगर में रहते हैं। उनके पिता महेंद्र सिंह तोमर प्रधानाचार्य पद से रिटायर हैं। सोमेंद्र की एक पुत्री और दो पुत्र हैं। सोमेंद्र दो भाई, चार बहने हैं।

सोमेंद्र तोमर ...एक परिचय

नाम: डा. सोमेंद्र तोमर

पिता: महेंद्र सिंह तोमर

माता: धनपाली देवी

पत्‍‌नी: अंजली तोमर

शिक्षा: एम. फिल, पीएचडी-फिजिक्स

संपत्ति: 3.30 करोड़

सोमेंद्र का सामाजिक-राजनीतिक सफर

1998: एबीवीपी में 2004 तक जिम्मेदारी

2003: चौ. चरण सिंह विवि छात्रसंघ के अध्यक्ष बने

2004: भाजयुमो के प्रदेश संयोजक बने

2012: मेरठ दक्षिण से भाजपा के उम्मीदवार घोषित लेकिन टिकट कटा

2017: पहली बार मेरठ दक्षिण से बड़े अंतर से जीते चुनाव

2018: एमआइटी वल्र्ड पीस विवि, पुणे द्वारा आदर्श युवा विधायक पुरस्कार

2018: पंजायती राज समिति के चेयरमैन 2019 तक रहे

व्यवसाय: शिक्षण संस्थानों का संचालन, किसानी

लंबित आपराधिक मामले

-कोई नहीं

यह भी पढ़ें: देवबंद में दोबारा कमल खिलाने का बृजेश सिंह को मिला इनाम, मंत्री बने

यह भी पढ़ें: सियासी पिच पर आलराउंड प्रदर्शन ने कपिल देव को फिर बनाया मंत्री

यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए दिनेश खटीक दूसरी बार राज्य मंत्री बने

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।