Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

युवक ने लगाया गांव वापस आने का स्टेटस... ग्रामीण व पुलिस में मचा हड़कंप, पढ़े क्या है पूरा मामला

Meerut News थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में चुनावी रंजिश को लेकर गुरुद्वारा थल्ली साहिब में तीरथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में मुख्य आरोपित मनप्रीत उर्फ सन्नी अभी फरार है। मंगलवार शाम उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर जैसे ही स्टेटस डाला तो हड़कंप मच गया। जिसके चलते मेले में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई।

By Pankaj Tyagi Edited By: Abhishek Pandey Updated: Thu, 11 Apr 2024 11:35 AM (IST)
Hero Image
युवक ने लगाया गांव वापस आने का स्टेटस... ग्रामीण व पुलिस में मचा हड़कंप

संवाद सूत्र, हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में चुनावी रंजिश को लेकर गुरुद्वारा थल्ली साहिब में तीरथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में मुख्य आरोपित मनप्रीत उर्फ सन्नी अभी फरार है। मंगलवार शाम उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर जैसे ही स्टेटस डाला तो हड़कंप मच गया। जिसके चलते मेले में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई।

गांव किशनपुर में छह जनवरी को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव थल्ली साहिब के प्रांगण में तीरथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में गोली मारने वाला मुख्य आरोपित मनप्रीत उर्फ सनी अभी फरार है। चार महीने बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है, जबकि तीरथ सिंह के रिश्तेदार लतीफपुर के ग्राम प्रधान दिलदार को लगातार फरार आरोपित जान से मारने की धमकी दे चुका है।

पुलिस अधिकारियों ने इसकी गिरफ्तारी के लेकर मनप्रीत पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मंगलवार शाम मनप्रीत ने अपने वाट्सएप अकाउंट पर एक स्टेटस लगाया कि वह गुड़गांव से दिल्ली जा रहा है और दिल्ली से अपने गांव लतीफपुर जाएगा। स्टेटस जैसे ही ग्रामीणों को दिखा तो हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी।

थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने ग्राम प्रधान को इन दिनों चल रहे जोड़ मेले में से घर पर सुरक्षित पहुंचाया और मामले की पूरी जानकारी दी।

ग्राम प्रधान दिलदार सिंह ने बताया की हत्यारोपित फरार चल रहा है। आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जबकि मनप्रीत उर्फ सन्नी उसके रिश्तेदार तीरथ सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी है और उसे भी वह लगातार धमकी दे रहा है। उसके बाद भी पुलिस अधिकारी आज तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सके हैं। ग्राम प्रधान  ने दिलदार सिंह ने फरार चल रहे आरोपी से अपनी जान का खतरा बताया था।

सीओ मवाना सौरभ सिंह का कहना है कि सर्विलांस टीम को अलर्ट करते हुए लगाया गया है। शीघ्र ही टीमों के परिणाम सामने आएंगे और फरार चल रहे आरोपित की गिरफ्तारी होगी।