Move to Jagran APP

नहीं रहे पूर्व सांसद उमाकांत, शोक की लहर

By Edited By: Updated: Wed, 07 May 2014 11:52 PM (IST)
Hero Image

लालगंज/हलिया (मीरजापुर) : पूर्व सांसद उमाकांत मिश्र के निधन की सूचना पर बुधवार को जिले में शोक की लहर दौड़ गई। श्री मिश्र इलाहाबाद के एक नर्सिंग होम में बुधवार की सुबह लगभग छह बजे अंतिम सांस ली। वहां से उनका पार्थिव शरीर निजी वाहन से उनके इमरती रोड स्थित आवास पर लाया गया। वहां पर नम आंखों से उन्हें लोगों ने विदाई दी।

बापू उपरौध इंटर कालेज में परिसर में भी लोगों के दर्शनार्थ उनके पार्थिव शरीर को रखा गया। विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण कुमार दुबे, शशिभूषण दुबे, प्रधानाचार्य धर्मजीत सिंह ने पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी। हलिया के बरौधा में उनके आश्रम पर अंतिम विदाई देने वालों में राजेशपति त्रिपाठी, विधायक भाईलाल कोल, डा. दयाशंकर तिवारी, विनोद पांडेय, विष्णु चंद मिश्र, हरिबालिका मिश्र, आशीष यादव,राम श्रृंगार दुबे, अंजनी नंदन पांडेय, इंद्रमणि पांडेय आदि थे।

तीन दिन बंद रहेगा बापू उपरौध इंटर कालेज

हलिया : लालगंज स्थित बापू उपरौध इंटर कालेज में बुधवार को बैठक कर विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूर्व सांसद पं. उमाकांत मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। कहा गया कि पूर्व सांसद की प्रतिमा विद्यालय के संस्थापक के बगल में लगाई जाएगी। इसके साथ ही विद्यालय को शोक में तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया।

दिया गया गार्ड आफ आनर

हलिया : पूर्व सांसद के बरौधा स्थित आश्रम में गार्ड आफ आनर दिया गया। उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार बरौधा स्थित आश्रम में ही किया जाय। इसके लिए उन्होंने वहां पर चबूतरा भी बनवा रखा था। जिस समय उन्हें अंतिम विदाई दी गई सभी की आंखे नम थीं।

संस्कृत के विद्वान थे पं. उमाकांत

मीरजापुर : कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद पं. उमाकांत मिश्र के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है। कहा कि वे संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान ही नहीं सादगी व सरल स्वभाव के नेता थे। अखिल भारतीय ब्राह्माण सभा की बैठक में वक्ताओं ने शोक जताया। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। जहां कैलाशनाथ द्विवेदी, गोब‌र्द्धन त्रिपाठी, विनोद शंकर पांडेय, आद्या तिवारी, ताराचंद दुबे, शंभू तिवारी, भोला पांडेय आदि लोग थे।

गिरधर को चौराहा पर भी शोकसभा की गई। गोव‌र्द्धन नाथ गुप्ता, सोनावर खां, माता प्रसाद दुबे, विजय सिंह, राजेंद्र शुक्ला चुनमुन, संजीव जैन, नरेंद्र गुप्ता व तमाम कांग्रेस नेता उपस्थित थे। श्रीराम कालोनी में हुई शोकसभा में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता अजयधर दुबे, संजय सिंह, शेर बहादुर सिंह, अनिल कसेरा, भगत सिंह आदि ने शोक जताया है।

अधिवक्ताओं में शोक

मीरजापुर : पूर्व सांसद व वरिष्ठ वकील उमाकांत मिश्र के निधन का समाचार सुनकर अधिवक्ताओं में शोक की लहर फैल गई। डिस्ट्रिक्ट बार सभागार में हुई शोकसभा में गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष बिहारी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में रामजतन यादव, शशांक शेखर चतुर्वेदी, शिव कुमार सिंह, हौशिला दुबे, बजरंग श्रीवास्तव आदि वकील उपस्थित थे। संचालन सचिव राजकुमार पांडेय ने किया।