Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बदहाल जच्चा-बच्चा केंद्र, बजट के अभाव में जर्जर

जागरण संवाददाता कलवारी (मीरजापुर) राजगढ़ विकास खंड अंतर्गत कलवारी स्थित जच्चा बच्चा केंद

By JagranEdited By: Updated: Thu, 09 Jun 2022 06:52 PM (IST)
Hero Image
बदहाल जच्चा-बच्चा केंद्र, बजट के अभाव में जर्जर

जागरण संवाददाता, कलवारी (मीरजापुर) : राजगढ़ विकास खंड अंतर्गत कलवारी स्थित जच्चा बच्चा केंद्र पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। क्षेत्र के लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई। केंद्र की चहारदीवारी भी टूटी है, जिससे अराजकतत्वों का भय बना रहता है। जगह-जगह दीवारों में दरारें भी पड़ी है जो कभी भी खतरे का सबक जज्चा-बच्चा केंद्र बन सकता हैं।

वर्ष 1960-70 में बना जच्चा बच्चा केंद्र मरम्मत के अभाव में जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। यहां नवजात शिशु टीकाकरण केंद्र भी है, लेकिन वर्तमान समय में दयनीय स्थिति का दंश केंद्र झेल रहा है। एएनएम अंजली ने बताया कि इस जर्जर जच्चा बच्चा केंद्र के मरम्मत कराने के लिए लिखित शिकायत विभाग से किया गया है, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते व बजट के अभाव में कोई कार्रवाई नहीं हुई। केंद्र पर रात्रि में निवास करने में डर लगता है, बदहाल केंद्र कब भरभरा कर गिर जाए कोई ठीक नहीं है। बरसात के दिनों में जहरीले जंतुओं के काटने का भय बना रहता है। इस संबंध में सीएचसी चिकित्साधिकारी राजगढ़ डा. देवेंद्र सिंह ने बताया कि जर्जर जच्चा बच्चा केंद्र के यथास्थिति की सूचना विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया गया है। विभाग के ढुलमुल रवैया के चलते केंद्र का जीर्णोद्वार नहीं हो सका।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें