Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में नवाया शीश, कहा- मां के आशीर्वाद से पाया ये मुकाम

Bhojpuri Actor Pawan Singh In Mirzapur चैत्र माह की पूर्णिमा से पहले भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने विंध्यधाम में हाजिरी लगाते हुए मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाया। विधि विधान से दर्शन पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि मां का ही आशीर्वाद है कि आज हम इस मुकाम तक पहुंचे है। इस दौरान उनके साथ आसपास के लोगों ने सेल्फी भी लिया।

By milan kr gupta Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 22 Apr 2024 09:38 PM (IST)
Hero Image
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन

संवाद सूत्र, विंध्याचल (मीरजापुर)। Bhojpuri Actor Pawan Singh In Mirzapur: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने विंध्यधाम में हाजिरी लगाते हुए मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाया। विधि विधान से दर्शन पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि मां का ही आशीर्वाद है कि आज हम इस मुकाम तक पहुंचे है। इस दौरान उनके साथ आसपास के लोगों ने सेल्फी भी लिया।

चैत्र महीने की पूर्णिमा का खास महत्व

बता दें कि चैत्र महीने की पूर्णिमा 23 अप्रैल यानी मंगलवार को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है इस दौरान शुभ कार्य करने से उसका दोगुना फल प्राप्त होता है। यही कारण है कि लोग इस दिन कई प्रकार की धार्मिक विधियां करते है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन दान का भी विशेष महत्व है। ऐसे में श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद सीधे मां विंध्यवासिनी दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दान कर पुण्य लाभ कमाएंगें। 

सुरक्षा के कड़े प्रबंध

इस दिन विंध्याचल में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और दर्शन-पूजन करते हैं। 200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान विंध्याचल में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। करीब 200 पुलिसकर्मी विंध्याचल मंदिर सहित पूरे क्षेत्र की सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसमें 15 दारोगा, 40 महिला आरक्षी, 135 पुरुष आरक्षी व हेडकांस्टेबल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- अपने शहर में दौड़ रही बाइक का 800 किमी दूर हुआ चालान, मोबाइल पर आया मैसेज तो मालिक के उड़ गए होश