Move to Jagran APP

यूपी उपचुनाव के ल‍िए बीजेपी ने मझवां सीट पर खोले पत्ते, इस बड़े चेहरे पर खेला दांव; सभी अटकलों पर लगाया व‍िराम

बीजेपी ने यूपी विधानसभा उप चुनावों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर द‍िया है। बीजेपी ने गुरुवार को एक ल‍िस्‍ट जारी की ज‍िसमें सात सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा है। मझवां विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्य को एक बार फ‍िर मौका द‍िया है। नामांकन समाप्ति के एक दिन पहले भाजपा ने अपना पत्ता खोलते हुए अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Thu, 24 Oct 2024 12:19 PM (IST)
Hero Image
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ्।- फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। मझवां विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्य एक बार फिर भाग्य आजमाएंगी। नामांकन समाप्ति के एक दिन पहले भाजपा ने अपना पत्ता खोलते हुए अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीट से मझवां से ही उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य बनकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 1,07,839 मतों से चुनाव में जीत दर्ज किया था। इन्होंने एमबीए, एलएलबी, शास्त्री लखनऊ तथा वर्ष 1998 में एमए अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी रीवा मध्य प्रदेश से किया है।

46 करोड़ की संपत्ति

इनके पास लगभग 46 करोड़ की संपत्ति है। पहली बार वर्ष 2017 में मझवां से चुनाव लड़ने वाली सुचिस्मिता मौर्य को भी मतदाताओं ने हाथों हाथ लिया और उनको विजय दिलाई।

इनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि पहले से ही थी। उनके श्वसुर रामचंद्र मौर्य इसी सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। उसके बाद एक लंबा अंतराल आ गया, लेकिन वह कभी सक्रिय राजनीति में नहीं रहीं। श्वसुर की मौत के बाद शुचिस्मिता मौर्य राजनीति में सक्रिय हुईं और उसे मझवां से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया, जिसे जीतकर उसने पार्टी के निर्णय को सही साबित किया।

वर्ष 2022 में मझवां से विधायक बने डॉ. विनोद बिंद

विधानसभा 2022 के चुनाव में भाजपा, निषाद पार्टी गठबंधन प्रत्याशी के रूप में डा. विनोद बिंद चुनाव लड़कर विजयी हुए। इसमें 1,03,235 मत पाकर चुनाव में जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 42.07 प्रतिशत मत मिला था। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के राेहित शुक्ला को 69,648 अर्थात 28.38 प्रतिशत मत मिला था। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी पुष्पलता बिंद को 52,990 अर्थात 21.59 प्रतिशत मत मिला था।

इसी प्रकार कांग्रेस के शिवशंकर चौबे 3399 मत, नोटा 2746 मत, एएपी के शेषधर दुबे 2361 मत, दीपा मौर्या 2009 मत, कल्लू 1919 मत, मृत्युंजय सिंह 1486 मत, अभिषेक त्रिपाठी 1312 मत, इसरार अहमद 1126, डा. अखिलेश कुमार द्विवेदी 899 मत, देवेंद्र प्रसाद मिश्र 820 मत, अर्चना मिश्रा 816 मत और कमलेश कुमार मिश्रा को 625 मत मिला था।

मझवां विधायक डॉ. विनोद बिंद के सांसद बनने के बाद हो रहा उपचुनाव

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में विधानसभा मझवां से विधायक डा. विनोद बिंद, भाजपा से चुनाव लड़कर भदोही सांसद बने। सीट खाली होने के बाद उपचुनाव हो रहा है। संसदीय क्षेत्र भदोही चुनाव में मझवां विधायक डा. विनोद बिंद ने 4,59,982 मत पाकर निकटतम प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी (4,15,910) को लगभग 44,072 मतों से हराया था।

वर्ष : प्रत्याशी का नाम : पार्टी : कुल मत : मत प्रतिशत

2012 : रमेशचंद : बसपा : 83,870 : 39.72

2017 : शुचिस्मिता मौर्या : भाजपा : 1,07,839 : 44.90

2022 : डा. विनोद कुमार बिंद : निषाद पार्टी : 1,03,235 : 42.07

यह भी पढ़ें: UP BJP Candidate List: यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, क‍िसे कहां से म‍िला ट‍िकट?

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।