Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सरकार की पर्याप्त व्यवस्था सभी को मिलेगा खाद्यान्न

प्रदेश के उर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार की व्यवस्था लॉकडाउन के लिए पर्याप्त है और किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। लोगों में खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। आम लोग भी शांति से दूरी बनाकर खाद्यान्न ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 01 Apr 2020 09:33 PM (IST)
Hero Image
सरकार की पर्याप्त व्यवस्था सभी को मिलेगा खाद्यान्न

जासं, मीरजापुर : प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार की व्यवस्था लॉकडाउन के लिए पर्याप्त है और किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। सभी गरीब लोगों में खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। अधिकारियों के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता भी विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को खाद्यान्न मुहैया करा रहे हैं। आम लोग भी शांति से दूरी बनाकर खाद्यान्न ले रहे हैं। गरीबों को किसी तरह की समस्या हो तो तत्काल सूचना दें जिससे उसकी मदद की जा सके।

ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों के लिए खाद्यान्न की पूरी व्यवस्था की है। जिले के विभिन्न इलाकों में रहने वाले हर गरीब को खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है। यही नहीं, कुछ क्षेत्रों में अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को भोजन भी पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन के अधिकारी भी मुस्तैदी से लगे हुए हैं। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भी लोगों को भोजन खिलाया जा रहा है और खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। ऐसे हालात में किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी गरीब लोगों को खाद्यान्न जरूर मिलेगी। कुछ गांवों में भोजन की कमी की सूचना मिली जहां अधिकारी पहुंचकर राशन मुहैया करा रहे हैं। जिलाधिकारी को भी निर्देश दिए गए हैं और उनकी टीम लगातार कार्य कर रही है। जिले के शेरवां, मानिकपुर, बकियाबाद, भुइली, भरपुरा, जंगलमहाल आदि गांवों में प्रशासन की टीमें हर संभव मदद कर रही हैं। गरीब लोगों तक खाने-पीने की सामान सप्लाई की जा रही है। हम लोग लॉकडाउन का पालन करें और इस महामारी से बचें तभी भारत की जीत होगी।