Move to Jagran APP

डिप्टी एसएस समेत चार महिला रेलकर्मी सम्मानित

डिप्टी एसएस समेत चार महिला रेलकर्मी हुई सम्मानित

By JagranEdited By: Updated: Sat, 09 Mar 2019 09:21 PM (IST)
Hero Image
डिप्टी एसएस समेत चार महिला रेलकर्मी सम्मानित

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार की शाम रेलवे स्टेशन पर स्थित एसएस कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रेनों के परिचालन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाली डिप्टी एसएस समेत चार महिला रेल र्किमयों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां विध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

एसएस रवींद्र कुमार ने कहा कि आज की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं है चाहे वह हवाई जहाज हो या सीमा पर दुश्मनों का मुकाबला करने से लेकर हिमालय की चोटी पर चढ़कर तिरंगा लहरा रहीं हैं। महिलाएं पुरुषों के बराबर चल रही है। ट्रेनों के संचालन में भी आज कई महिलाएं अपनी भूमिका बखूबी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि डिप्टी एसएस सत्यरूपा कुमारी, प्वाइंटर सीमा प्रजापति, इसीआरसी तहसीन रिजवी, ओर सीसीआरसी सविता ने भी अपने कर्तव्यों का पालन कर रहीं हैं। जिसके लिए उनका इलाहाबाद मंडल द्वारा सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है। टीआई संजीत कुमार ने कहा कि आज लोग पुत्री होने पर निराश होते है लेकिन उन्हें नहीं मालूम है कि नारी आज की शक्ति हैं। इस अवसर पर सीआरएस सीबी सिंह, अनुप कुमार मेहता, अरूण कुमार यादव, हेमंत आदि उपस्थित थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।