Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vijay Sinha: बिहार में इंडी गठबंधन को कितनी आ रहीं सीटें? विजय सिन्हा ने यूपी में खुलकर बताया, बयान से मचेगी हलचल

पिछले लोकसभा चुनाव में भी बिहार में एनडीए को 40 में से 39 सीटें मिली थीं। इस बार एनडीए को 40 में से 40 सीटें मिलने जा रही हैं। आइएनडीआइए गठबंधन की हार सुनिश्चित है। यह बात बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को कही। डिप्टी सीएम ने कहा कि आगामी चार जून को आने वाला लोकसभा चुनाव का परिणाम देश में इतिहास लिखने जा रहा है

By milan kr gupta Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 03 Jun 2024 12:39 PM (IST)
Hero Image
बिहार के उप मुख्यमंत्री बोले, भाजपा-गठबंधन कुल 40 सीटें जीतेगी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। पिछले लोकसभा चुनाव में भी बिहार में एनडीए को 40 में से 39 सीटें मिली थीं। इस बार एनडीए को 40 में से 40 सीटें मिलने जा रही हैं। आइएनडीआइए गठबंधन की हार सुनिश्चित है। यह बात बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha) ने रविवार को कही।

4 जून को मतगणना से पूर्व रविवार को बिहार से विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में मत्था टेकने आए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मां का आशीर्वाद एनडीए के साथ है। इस बार परिणाम बेहतर होगा। तीर्थ पुरोहित पंडित विकास शुक्ला ने डिप्टी सीएम को सपरिवार मां का दर्शन-पूजन कराया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने उनका स्वागत किया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि आगामी चार जून को आने वाला लोकसभा चुनाव का परिणाम देश में इतिहास लिखने जा रहा है। एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने के साथ ही नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। नव्य-भव्य विंध्यधाम को देख अभिभूत हुए।

प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीतेगा एनडीए

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों का रिजल्ट एनडीए के पक्ष में जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। सांसद रविवार को दोकटी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल की रिपोर्ट से भी अधिक बहुमत भाजपा को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि रायबरेली की सीट भी भाजपा के खाते में जाएगी। बलिया, सलेमपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया, घोसी संसदीय सीट पर भी भाजपा की भारी है। जनता ने एक बार फिर मोदी के पक्ष में भारी मतदान किया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा को किला बचाने, कांग्रेस को सेंधमारी की आस; इस सीट पर मुस्लिम आबादी तय करेंगी रिजल्ट

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर