Move to Jagran APP

UP By-Election: विधानसभा उपचुनाव के लिए बजा बिगुल, मझवां में 13 को मतदान; भाजपा ने नहीं खोले हैं पत्‍ते

मझवां विधानसभा उपचुनाव के लिए आखिरकार मंगलवार को बिगुल बज ही गया। मझवां विधानसभा में 13 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने दीपक तिवारी उर्फ दीपू तिवारी को तो समाजवादी पार्टी ने डॉ. ज्योति बिंद को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य पार्टियों के द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा नहीं करने से संशय बना हुआ है।

By Amit Kumar Tiwari Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 16 Oct 2024 12:10 PM (IST)
Hero Image
यूपी विधानसभा उपचुनाव की तिथ‍ि घोषित। जागरण

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विधानसभा उपचुनाव के लिए आखिरकार मंगलवार को बिगुल बज ही गया। मझवां विधानसभा में 13 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने दीपक तिवारी उर्फ दीपू तिवारी को तो समाजवादी पार्टी ने डॉ. ज्योति बिंद को प्रत्याशी घोषित किया है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य पार्टियों के द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा नहीं करने से संशय बना हुआ है। जनपद में मझवां विधानसभा उपचुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई।

मझवां विधायक डा. विनोद बिंद के सांसद बनने से खाली हुई सीट

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में विधानसभा मझवां से विधायक डाॅ. विनोद बिंद, भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़कर भदोही से सांसद बने। सीट खाली होने के बाद उपचुनाव हो रहा है। संसदीय क्षेत्र भदोही चुनाव में मझवां विधायक डा. विनोद बिंद ने 4,59,982 मत पाकर निकटतम प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी (4,15,910) को लगभग 44,072 मतों से हराया था।

इसे भी पढ़ें-यूपी के इन नौ सीटों पर होगा घमासान, पढ़‍िए कौन, कहां पड़ रहा भारी

वर्ष 2022 में मझवां से विधायक बने डा. विनोद बिंद

विधानसभा 2022 के चुनाव में डा. विनोद बिंद निषाद पार्टी के टिकट से चुनाव लड़े थे। इसमें 1,03,235 मत पाकर चुनाव में जीत दर्ज किया था। चुनाव में कुल 42.07 प्रतिशत मत मिला था। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के राेहित शुक्ला को 69,648 अर्थात 28.38 प्रतिशत मत मिला था।

इसी प्रकार तीसरे स्थान पर रही बहुजन समाज पार्टी की पुष्पलता बिंद को 52,990 अर्थात 21.59 प्रतिशत मत मिला था। कांग्रेस के शिवशंकर चौबे 3399 मत, नोटा 2746 मत, एएपी के शेषधर दुबे 2361 मत, दीपा मौर्या 2009 मत, कल्लू 1919 मत, मृत्युंजय सिंह 1486 मत, अभिषेक त्रिपाठी 1312 मत, इसरार अहमद 1126, डा. अखिलेश कुमार द्विवेदी 899 मत, देवेंद्र प्रसाद मिश्र 820 मत, अर्चना मिश्रा 816 मत और कमलेश कुमार मिश्रा को 625 मत मिला था।

वर्ष

प्रत्याशी का नाम पार्टी कुल मत मत प्रतिशत
2012 रमेशचंद बसपा 83,870 39.72
2017 शुचिस्मिता मौर्या भाजपा 1,07,839 44.90
2022 डा. विनोद कुमार बिंद निषाद पार्टी 1,03,235 42.07

इसे भी पढ़ें-यूपी में एक गलती से ढाई गुना कम हो गई 600 किसानों की जमीन

एक नजर में सीट का हाल

मीरजापुर की मझवां विधानसभा सीट कई दिग्गजों का अखाड़ा रह चुकी है। 2022 में निषाद पार्टी के टिकट पर भाजपा गठबंधन से डा. विनोद बिंद ने यहां से चुनाव जीता था। 2024 में भाजपा के टिकट पर डा. विनोद बिंद के भदोही से सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। इस सीट पर अभी सिर्फ सपा ने पत्ते खोले हैं।

मंझवा सीट से 2002, 2007, 2012 में लगातार तीन बार बसपा से चुनाव जीत चुके रमेश बिंद ने सपा में शामिल होने के बाद अपनी बेटी डा. ज्योति बिंद को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा है। रमेश बिंद ने 2019 में भाजपा के टिकट पर भदोही से लोकसभा का चुनाव जीता था, हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर सपा में शामिल हो गए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।