Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mirzapur Lok Sabha Chunav Result 2024: मीरजापुर लोकसभा में अनुप्रिया पटेल ने जीती हारी हुई बाजी, सपा से मिली कड़ी टक्‍कर

मीरजापुर लोकसभा सीट पर 10 प्रत्याशी किस्मत आजमां रहे हैं। अपना दल एस एनडीए से अनुप्रिया पटेल आइएनडीआइए से सपा के रमेश चंद्र बिंद और बसपा से मनीष त्रिपाठी मैदान में हैं। 1952 से लेकर 1989 तक मीरजापुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा। पहली बार जान एल विल्सन सांसद बने थे। साल 1957 में उन्हें दोबारा जीत मिली।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:29 PM (IST)
Hero Image
मिरजापुर लोकसभा सीट चुनाव का परिणाम 2024। जागरण

 डिजिटल डेस्क, वाराणसी। Mirzapur lok sabha chunav Result 2024: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya patel) की यह सीट कभी कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। 1989-90 के बाद यहां कभी भाजपा, कभी सपा तो कभी बसपा जीती। 2014 से एनडीए का हिस्सा अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल जीत रही हैं।

सपा ने इस बार भदोही से भाजपा के सांसद रहे डा. रमेश बिंद (Dr Ramesh vind) को टिकट दिया है तो बसपा से मनीष त्रिपाठी (Manish tripathi) दलित-ब्राह्मण संयोजन के भरोसे मैदान मारने की उम्मीद में हैं। अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल ने भी पीडीए की ओर से दौलत सिंह पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। इस बार किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी शिकस्त... पल-पल की अपडेट के लिए इस खबर को रिफ्रेश करें...

मीरजापुर लोकसभा सीट का परिणाम

अपना दल की अनुप्रिया पटेल को 471631 और सपा प्रत्‍याशी रमेश चंद बिंद को 433821 मत मिले। अनुप्रिया ने सपा प्रत्‍याशी रमेश चंद बिंद को 37810 मतों से हरा दिया। वहीं बसपा उम्‍मीदवार मनीष त्रिपाठी को 144446 मत मिले।

शाम साढ़े चार बजे तक मीरजापुर लोकसभा सीट

अपना दल, अनुप्रिया पटेल- 414072 (+ 41561)

सपा रमेश चंद बिंद- 372511 ( -41561)

बसपा मनीष त्रिपाठी- 123997 ( -290075)

शाम चार बजे तक मीरजापुर लोकसभा सीट

अपना दल, अनुप्रिया पटेल- 388230 (+ 39760)

सपा रमेश चंद बिंद- 348470 ( -39760)

बसपा मनीष त्रिपाठी- 114717 ( -273513)

दोपहर साढ़े तीन बजे तक मीरजापुर लोकसभा सीट

अपना दल, अनुप्रिया पटेल- 355880 (+ 27963)

सपा रमेश चंद बिंद- 327917 ( -27963)

बसपा मनीष त्रिपाठी- 107773 ( -248107)

दोपहर तीन बजे तक मीरजापुर लोकसभा सीट

अपना दल, अनुप्रिया पटेल- 330079 (+ 21849)

सपा रमेश चंद बिंद- 308230 ( -21849)

दोपहर साढ़े दो बजे तक मीरजापुर लोकसभा सीट

अपना दल, अनुप्रिया पटेल- 298948 (+ 15673)

सपा रमेश चंद बिंद- 283275 ( -15673)

दोपहर दो बजे तक मीरजापुर लोकसभा सीट

अपना दल, अनुप्रिया पटेल- 264858 (+ 7858)

सपा रमेश चंद बिंद- 257000 ( -7858)

दोपहर साढ़े 1 बजे तक मीरजापुर लोकसभा सीट

अपना दल, अनुप्रिया पटेल- 216554 (+ 2153)

सपा रमेश चंद बिंद- 214401 ( -2153)

दोपहर 1 बजे तक मीरजापुर लोकसभा सीट

सपा रमेश चंद बिंद- 183137 (+ 50)

अपना दल, अनुप्रिया पटेल- 183087 ( -50)

दोपहर साढ़े 12 बजे तक मीरजापुर लोकसभा सीट

सपा रमेश चंद बिंद- 152766 (+ 866)

अपना दल, अनुप्रिया पटेल- 151900 ( -866)

दोपहर 12 बजे तक मीरजापुर लोकसभा सीट

सपा रमेश चंद बिंद- 134169 (+ 4225)

अपना दल, अनुप्रिया पटेल- 129944 ( -4225)

सुबह 11 बजे तक मीरजापुर लोकसभा सीट

सपा रमेश चंद बिंद- 101962 (+ 5729)

अपना दल, अनुप्रिया पटेल- 96233 ( -5729)

सुबह साढ़े नौ बजे तक सपा के रमेश चंद बिंद 16045 मतों के साथ पहले स्थान पर, अपना दल की अनुप्रिया पटेल 15335 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 

इसे भी पढ़ें-देवरिया लोकसभा में भाजपा की राह आसान नहीं, कांग्रेस के इस प्रत्‍याशी ने बढ़ाई चिंता, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट

मिरजापुर के बारे में जानिए

मिरजापुर उत्तर प्रदेश का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र ( Mirzapur lok sabha) है। पर्यटन की दृष्टि से मिर्जापुर काफी महत्वपूर्ण जिला माना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक वातावरण बरबस लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है।

मिरजापुर स्थित विन्ध्याचल धाम के अलावा यहां के सीता कुण्ड, लाल भैरव मंदिर, मोती तालाब, टंडा जलप्रपात, विन्धाम झरना, तारकेश्वहर महादेव, महा त्रिकोण, शिव पुर, चुनार किला, गुरुद्वारा गुरु दा बाघ, पुण्यजल नदी और रामेश्वपर भी प्रसिद्ध हैं। आदर्श इण्टर कॉलेज अदलहाट, स्वामी गोविंदाश्रम पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, के.बी पोस्ट ग्रेजुएट यहां के प्रमुख शैक्षिण संस्थान हैं। दिल्ली से मिरजापुर की दूरी 786.0 किलोमीटर है।

इसे भी पढ़ें- महराजगंज में क्‍या अपनी विरासत बचा पाएंगे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी? यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें