Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: बिछी बिछाई पिच पर NDA को झटका, विस चुनाव में झोली में आई थी पांचों सीट; 2 साल में ऐसा क्या हुआ जो मतदान पर पड़ा असर?

Mirzapur Lok Sabha Election Result 2024 दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए का परिणाम बेहतर रहा। सभी विधानसभा में एनडीए को एक लाख से अधिक मत प्राप्त हुए थे। ठीक दो साल बाद 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में इन्हीं विधानसभा से एनडीए को एक लाख से नीचे मत प्राप्त हुए हैं। मात्र सदर विधान सभा में 100043 मत का आंकड़ा छू सका है। जानें आखिर क्या हुआ...

By Arun Kumar Mishra Edited By: Riya Pandey Updated: Wed, 05 Jun 2024 02:37 PM (IST)
Hero Image
मीरजापुर में बिछी बिछाई पिच पर NDA को झटका

अरुण मिश्र, मीरजापुर। Mirzapur Lok Sabha Election Result 2024: दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए का परिणाम बेहतर रहा। सभी विधानसभा में एनडीए को एक लाख से अधिक मत प्राप्त हुए थे। ठीक दो साल बाद 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में इन्हीं विधानसभा से एनडीए को एक लाख से नीचे मत प्राप्त हुए हैं। मात्र सदर विधान सभा में 1,00,043 मत का आंकड़ा छू सका है।

2022 में इसी विधानसभा में 1,14,642 मत प्राप्त हुए थे। इसके साथ मुख्य तथ्य यह भी है कि इस बार इसी विधान सभा में ही सबसे कम मतदान हुआ है। यानी लगभग 52 प्रतिशत।

विधानसभा चुनाव 2022 एनडीए के लिए काफी बेहतर रहा। पांचों विधान सभा सीट एनडीए की झोली में रही। बावजूद 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी विधानसभा सीटों से एनडीए मतों को प्राप्त करने में पिछड़ गई। हालात ये हुए कि एनडीए को लगभग 70 हजार मत कम मिले जबकि सपा गठबंधन को इन्हीं विधानसभा क्षेत्रों से 1,15,092 मत अधिक प्राप्त हुए हैं।

अपने ही मतदाताओं को बाहर निकालने में पिछड़े

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम के सहारे नैया पार कराने की ढीली चाल ने अंतत: मत प्रतिशत पर डाल दिया। इसका बड़ा असर ये हुआ कि दो बार दो लाख से अधिक मतों से जीत हासिल करने के बड़े अंतर को भी पाट दिया।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो 2022 के विधानसभा में पड़े मतों को ही एनडीए के पदाधिकारी बाहर निकालने में कामयाब हुए होते तो संभव है जीत का अंतर बड़ा होता। अब सोचनीय यह है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और यही ढीली चाल बरकरार रही तो आगामी विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे।

सपा की गहरी चाल में फंस गए बड़े-बड़े दिग्गज 

सपा अब अगले विधानसभा चुनाव तक वर्तमान स्थिति को बरकरार रखना चाहेगी। बल्कि इसी गठबंधन में और बेहतर करने की स्थिति में होगी। जनपद के सभी विधानसभा में मिले बेहतर मत से सपा उत्साहित है। सपा को पांच विधानसभा क्षेत्रों में 2022 के चुनाव में मिले 3,18,176 मत की तुलना में लोकसभा 2024 के चुनाव में 4,33,268 मत प्राप्त हुए हैं। इस 1.15 लाख मत की बढ़त से सपा को नई ऊर्जा प्राप्त हुई है। एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री से लेकर बड़े-बड़े दिग्गज जनपद में आए लेकिन सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की चाल के आगे सभी बेदम दिख गए।

विधानसभा और लोकसभा में एनडीए को पड़े मत एक नजर में

क्षेत्र  लोकसभा 2024 विधानसभा 2022
छानबे  85,460  1,02,502
मीरजापुर  1,00,043  1,14,642
मझवां 94,061  1,03,235
चुनार  98,783  1,10,980
मड़िहान  92,519  1,05,377
कुल  4,70,866 5,40,736

विधानसभा और लोकसभा में इंडी गठबंधन को पड़े मत एक नजर में

क्षेत्र  लोकसभा 2024  विधानसभा 2022
छानबे  77,076  64,389
मीरजापुर  83,916  78,766
मझवां  92,299  69,648
चुनार 80,417  63,366 (सपा-कमेरावादी)
मड़िहान  99,578  42,007
कुल 4,33,268 3,18,176

यह भी पढ़ें- Mirzapur Lok Sabha Chunav Result 2024: मीरजापुर लोकसभा में अनुप्रिया पटेल ने जीती हारी हुई बाजी, सपा से मिली कड़ी टक्‍कर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें