Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हज यात्रा पर जाने वाले यात्री भूल से भी न करें ये गलती, वरना जा सकते हैं जेल; आजीवन इन चीजों पर भी लग सकती है रोक

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेशचंद ने बताया कि हज यात्रा पर जाने वाले यात्री ये गलती न करें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 की हज यात्रा में किसी तीर्थ यात्री द्वारा इस प्रकार की गतिविधि करते पाए जाने पर पुलिस द्वारा पकड़ा जा सकता है और तीर्थ यात्रियों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया जा सकता है। जानकारी के लिए पढ़ें खबर...

By Amit Kumar Tiwari Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 09 Apr 2024 08:02 PM (IST)
Hero Image
हज यात्रा पर जाने वाले यात्री भूल से भी न करें ये गलती

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। Haj Yatra 2024: हज यात्रा पर जाने वाले यात्री ये गलती न करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेशचंद ने बताया कि हज वीजा पर तीर्थ यात्रियों द्वारा किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि करना सख्त वर्जित है।

वर्ष 2024 की हज यात्रा में किसी तीर्थ यात्री द्वारा इस प्रकार की गतिविधि करते पाए जाने पर पुलिस द्वारा पकड़ा जा सकता है।

मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वराह में पवित्र मजिस्दों पर झंडे या किसी भी प्रकार के बैनर फहराना, मस्जिदों के फर्श पर पड़ी दूसरों की वस्तुओं को उठाना, सउदी सुरक्षा कर्मियों के साथ बहस, झगड़ा, धरना करने के साथ ही सऊदी अरब के कानूनों के तहत नारेबाजी करना सख्त वर्जित है।

तीर्थ यात्रियों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया जा सकता है। साथ ही सऊदी अरब की यात्रा पर भारी जुर्माना या स्थायी प्रतिबंध की संभावना के साथ निर्वासित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नवरात्र के पहले दिन विंध्याचल में उमड़े श्रद्धालु, मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन; मां के जयकारों से गूंजा धाम