Move to Jagran APP

Mirzapur: मंदिर के पुजारियों ने बरातियों को पीटा, पति-पत्नी की हालत गंभीर

शादी करने के लिए शाहगंज के गौरी शंकर मंदिर गए बरातियों को मंदिर के पुजारी लाठी से पीटा। इसमें दूल्हे के भाई व भाभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। किसी तरह बराती जान बचाकर दोनों घायलों को लेकर भागे और सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया।

By milan kr guptaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANUpdated: Sat, 06 May 2023 01:02 AM (IST)
Hero Image
Mirzapur: मंदिर के पुजारियों ने बरातियों को पीटा, पति-पत्नी की हालत गंभीर : जागरण
मीरजापुर, जागरण संवाददाता: राजगढ़ गांव से शादी करने के लिए शाहगंज के गौरी शंकर मंदिर गए बरातियों को मंदिर के पुजारी लाठी से पीटा। इसमें दूल्हे के भाई व भाभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। किसी तरह बराती जान बचाकर दोनों घायलों को लेकर भागे और सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया।

राजगढ़ गांव निवासी कोमल सोनी के बड़े लड़के की शादी रामगढ़ तथा छोटे लड़के की शादी अहरौरा में तय हुई थी। बताया जाता है कि शादी के दौरान मंदिर में रुपये की लेनदेन को लेकर मंदिर के पुजारियों तथा बरातियों में वाद-विवाद हो गया।

मारपीट में दूल्हा का चचेरा भाई सोनू, भाभी अनीता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दूल्हे के भतीजा आशु व अमन सहित बराती संदीप, आफताब, राहुल को हल्की छोटे लगी है। पुलिस जांच में जुट गई है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।