Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

त्योहारों पर रेलवे की विशेष व्यवस्था, दुर्गा पूजा-दीपावली व छठ पूजा पर यात्रियों को ट्रेनों में मिलेगा कंफर्म बर्थ

रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हर वर्ष त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इस बार भी उत्तर मध्य रेलवे की ओर से दुर्गा पूजा दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए 524 फेरे वाली विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी। इस साल स्पेशल ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की जाएगी ताकि यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सके।

By Milan kr gupta Edited By: Riya Pandey Updated: Sun, 29 Sep 2024 08:57 PM (IST)
Hero Image
त्योहारों पर रेल यात्रियों को मिलेगा कंफर्म बर्थ (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान रेलयात्रियों की सुगम यात्रा के लिए उत्तर मध्य रेलवे की ओर से एक अक्टूबर से 30 नवंबर के मध्य 524 फेरे जोन से प्रारंभ होने वाली विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा।

हर साल त्योहारों पर होता है विशेष ट्रेनों का संचालन

हालांकि प्रतिवर्ष त्योहारों पर रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इस वर्ष स्पेशल ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। रेलवे की ओर से कोशिश होगी कि यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सके।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि पर विंध्याचल धाम जाने वाले यात्रियों के लिए खास इंतजाम, चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें; हर घंटे मिलेगी सुविधा

भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला

पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा में दूसरे राज्यों में रह रहे लोग अपने घर आते हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें- जिवनाथपुर स्टेशन पर ट्रैक के बीचोबीच मिला अग्निशमन यंत्र, चालक ने यंत्र तुरंत लगा दिए ब्रेक

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें