Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खुले आसमान के नीचे सोने को विवश रेल यात्री

-अस्थायी रेन बसेरा भी यात्रियों के लिए साबित हो रहा नाकाफी -बीस के बाद हो जाता है रैन बसेर

By JagranEdited By: Updated: Mon, 04 Jan 2021 07:48 PM (IST)
Hero Image
खुले आसमान के नीचे सोने को विवश रेल यात्री

-अस्थायी रेन बसेरा भी यात्रियों के लिए साबित हो रहा नाकाफी

-बीस के बाद हो जाता है रैन बसेरा फुल, ठंड में सोने को विवश जागरण संवाददाता, मीरजापुर : रेलवे टिकट होने के बाद भी स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाता है। इसके कारण ट्रेन के इंतजार में ठंड व खुले आसमान के नीचे रात बिताने के लिए यात्री विवश हैं। हालांकि स्टेशन परिसर में नगर पालिका परिषद द्वारा अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है, लेकिन इसमें सिर्फ बीस लोगों की व्यवस्था है। इसके कारण लोगों को परेशानी होती है। कोरोना का हवाला देकर स्टेशन के प्लेटफार्म पर जाने के लिए यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाता है, बताया जाता है कि ट्रेन आने के डेढ़ घंटे पहले ही प्रवेश दिया जाएगा, इसके पूर्व नहीं। रविवार की रात सैकड़ों लोग स्टेशन के बाहर खुले आसमान के नीचे सोते हुए देखे गए।

सोनभद्र के रावर्टसगंज निवासी पारसनाथ, सचिन, सुरेश व उपाध्याय यादव ने बताया कि पूना जाने के लिए भोर में दानापुर पुणे एक्सप्रेस ट्रेन है जो चार बजे आएगी। रात में रावर्टसगंज से कोई साधन न होने के कारण शाम को ही मीरजापुर बस से चले आए और स्टेशन पर जाने लगा तो गेट के अंदर जाने नहीं दिया। गेट पर बैठे पुलिस कर्मी व टीटी ने बताया कि ट्रेन आने के डेढ़ घंटे पूर्व ही प्लेटफार्म पर आने की अनुमति है। इसके बाद हम सभी लोग बाहर चले आए और चालू टिकट काउंटर के पास मुसाफिर खाने में आराम करने लगे तो पुलिस कर्मी आकर हटा दिए। कहा कि बाहर जाकर आराम करो यहां पर नहीं सोने दिया जाएगा। रैन बसेरा में भी गया तो वहां भी फुल हो गया था इसके चलते खुले आसमान के नीचे कंबल ओढ़कर रात बिताने को विवश है। नई दिल्ली जाने के लिए भदोही जनपद के औराई निवासी महेश कुमार अपने रिस्तेदार को संपूर्णक्रांति में बैठाने के लिए आए थे, लेकिन ट्रेन रात ट्रेन आने के कारण बाहर ही रात बिताने को विवश है।

वर्जन

ठंड व कोहरे को देखते हुए रात में रैन बसेरा फुल होने के बाद टिकट की जांच कर व यात्री का थर्मल स्कैनिग करने के बाद उन्हें अंदर जाने के लिए टीटी को कहा गया है।

रवींद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक मीरजापुर।