Move to Jagran APP

जिले में दस लाख सदस्य बनाएगी सपा : राज नारायण

जिले में दस लाख सदस्य बनाएगी सपा

By JagranEdited By: Updated: Mon, 01 Aug 2022 09:41 PM (IST)
जिले में दस लाख सदस्य बनाएगी सपा : राज नारायण
जिले में दस लाख सदस्य बनाएगी सपा : राज नारायण

जिले में दस लाख सदस्य बनाएगी सपा : राज नारायण

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में दस लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य समाजवादी पार्टी की ओर से रखा गया है। इसकी शुरूआत मीरजापुर से कर दी गई है। प्रदेशभर में पांच जुलाई अभियान चलेगा। इसमें 50 सदस्य बनाने वाला व्यक्ति सपा का सक्रिय सदस्य माना जाएगा। सदस्य बनाने की जिम्मेदारी पूर्व विधायक, प्रदेश सचिव, पूर्व जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहित अन्य लोगों को दी गई है। ये बातें जिले के प्रभारी बनाए गए पूर्व विधायक राज नारायण बिंद ने बताई।

सोमवार को जिला कार्यालय पर उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरूआत मीरजापुर से की गई। एक सदस्य बनाने के लिए उसकी 20 रुपये निर्धारित फीस रखी गई है। एक पदाधिकारी को 50 सदस्य से अधिक बनाने है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अधिक से अधिक लाेगों को पार्टी से जाेड़ने की अपील की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवी चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव जवाहर मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवश्कर सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव आदि लोग शामिल है।