Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मीरजापुर में बाढ़ की आशंका, तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की दर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर

उत्तराखंड व मध्य प्रदेश में बारिश अधिक होने से वहां की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में वहां के पानी का दबाव यूपी की नदियों में दिखाई दे रहा है। इससे यहां पर भी क्षमता से अधिक पानी हो गया है। इसको देखते हुए तीन दिन पूर्व कानपुर के गंगा बैराज से करीब एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है।

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 19 Aug 2024 03:51 PM (IST)
Hero Image
मीरजापुर में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। कानपुर के गंगा बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद एक बार फिर गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार की रात से तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की दर से पानी बढ़ने के कारण सोमवार की सुबह आठ बजे 73.450 मीटर तक जलस्तर पहुंच गया। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए एक बार फिर 75 मीटर के पार जलस्तर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

उत्तराखंड व मध्य प्रदेश में बारिश अधिक होने से वहां की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में वहां के पानी का दबाव यूपी की नदियों में दिखाई दे रहा है। इससे यहां पर भी क्षमता से अधिक पानी हो गया है। इसको देखते हुए तीन दिन पूर्व कानपुर के गंगा बैराज से करीब एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके चलते एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है।

16 अगस्त से बढ़ना शुरू हुआ गंगा का जलस्तर

16 अगस्त से पानी बढ़ना शुरू हुआ है। उस समय एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की दर से पानी बढ़ रहा था जो दो दिन बाद रविवार की रात से तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की दर से पानी बढ़ने लगाा। बताया गया कि पानी बढ़ने की रफ्तार यहीं रही तो निश्चित रूप से एक दो दिन के अंदर 75 मीटर के पार जलस्तर पहुंच जाएगा। इसके पूर्व आठ अगस्त को भी गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण 75 मीटर तक जलस्तर पहुंच गया था।

हालांकि उसी दिन से पानी घटना भी शुरू हाे गया था लेकिन इस दौरान कोन ब्लाक के हरसिंगपुर, मल्लेपुर, बल्लीपरवा आदि गांव के करीब 120 बीघे भूमि की सब्जी, बाजरा, मकई आदि की फसल बाढ़ के पानी में डूब गई थी। इसका आकलन प्रशासन द्वारा कर लिया गया है। अब किसानों को मुआवजे का इंतजार है। चेतावनी बिंदु 76.724 व खतरे का निशान 77.724 मीटर है, जिससे अभी पानी करीब चार मीटर नीचे बह रहा है।

इसे भी पढ़ें: 'मुर्गा बनवाकर पहनाऊंगा जूतों की माला', जल निगम अफसरों के साथ बैठक में भड़के भाजपा विधायक

इसे भी पढ़ें: 'योगी हैं देश के बेस्ट मुख्यमंत्री', सरकार बनाम संगठन विवाद के बाद केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर