Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: सांप ने युवक को काटा तो उसे पकड़कर पहुंच गया अस्‍पताल, डरकर भागे लोग, मचा हड़कंप

उत्‍तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को सांप ने डस लिया। वह उस सांप को पकड़कर डिब्‍बे में बंद कर मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी पहुंच गया।उसने सांप काटने के बारे में बताया और डिब्‍बे में बंद सांप को दिखाया। यह देख अस्‍पताल में भगदड़ मच गई। युवक को एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया गया है। वह स्‍वस्‍थ है।

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 11 Jul 2024 11:00 AM (IST)
Hero Image
सर्प दंश के बाद सांप पकड़कर मंडलीय अस्पताल में आया लालगंज के पतुलखी गांव का युवक।-जागरण

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। लालगंज के पतुलखी गांव के एक घर में बुधवार की शाम सांप पकड़ने गए सूरज को सांप ने डस लिया। सांप के डसने पर युवक सांप को पकड़कर डिब्बे में भरकर अपने भाई के साथ बाइक से मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी पहुंचा।

वहां अस्पताल के इमरजेंसी में एंटी वेनम का इंजेक्शन लगवाने के बाद उसे डिब्बे से सांप को बाहर निकालकर दिखाया। डिब्बे से सांप को बाहर निकालने पर हड़कंप मच गया।

सूरज ने बताया कि वह पतुलखी गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में सांप होने की सूचना दी थी। जिसको पकड़ने के लिए वह अपने भाई के साथ गया था। सांप पकड़ने समय पैर में डस लिया।

इसे भी पढ़ें-आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कोर्ट में किया आत्म समर्पण, इस बात को लेकर चल रहा था केस

यह देख वह सांप को पकड़कर डिब्बे में रख लिया। इसके बाद अपने भाई के साथ सीधे मंडलीय चिकित्सालय पहुंचा। जहां एंटी वेनम का इंजेक्शन लगवाया। कुछ देर बाद उसकी हालत में सुधार आया।

इसे भी पढ़ें-प्रदेश में वज्रपात से 52 की मौत, उमस ने ढाया कहर, आज से 40 जिलों में फ‍िर रफ्तार पकड़ेगा मानसून

बताया कि वह सांप पकड़ने का काम करता है, लेकिन कभी भी थोड़ी सी लापरवाही होने पर सांप हाथ या पैर में पकड़ लेता है। ऐसे में उसे एंटी वेनम इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं। इसके बाद ही उसकी जान बचती है।

सूरज ने लोगों से अपील की कि किसी को सांप काटे तो वह झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़े बल्कि सीधे किसी सरकारी अस्पताल जाए। वहां डाक्टर को सांप के बारे में बताकर एंटी वेनम इंजेक्शन लगवाएं।