Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिना सिक्योरिटी नंबर प्लेट की गाड़ी होगी अमान्य

एक अप्रैल 2019 से बाद बिकने वाले वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर लगाई जा रही है। नंबर प्लेट बनाने व लगाने का काम वाहन बेचने वाली एजेंसी के द्वारा किया जाएगा तभी परिवहन विभाग पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) जारी करेगा।

By Abhishek PandeyEdited By: Updated: Fri, 30 Oct 2020 03:34 PM (IST)
Hero Image
बिना सिक्योरिटी नंबर प्लेट की गाड़ी होगी अमान्य

मुरादाबाद, जेएनएन। आपका वाहन पुराना है, फिर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य होगा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर वाहन अमान्य होगा। फिटनेस आदि का काम परिवहन विभाग द्वारा नहीं किया जाएगा।

एक अप्रैल 2019 से बाद बिकने वाले वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर लगाई जा रही है। नंबर प्लेट बनाने व लगाने का काम वाहन बेचने वाली एजेंसी के द्वारा किया जाएगा, तभी परिवहन विभाग पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) जारी करेगा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर आधुनिक व एल्यूमिनियम धातु से बना होगा। नंबर प्लेट पर होलोग्राम स्टीकर लगाया जाएगा। जिससे स्कैन कर गाड़ी का इंजन नंबर, चेचिस नंबर, वाहन मालिक का पूरा पता व मोबाइल नंबर पता किया जा सकता है। होलोग्राम को नष्ट नहीं किया जा सकता है। नंबर प्लेट को डिटेक्टर कैमरे से अनुकूल बनाया जाएगा।

चोरी या अन्य स्थिति पर गाड़ी के बारे में शीघ्र पता चल जाएगा

प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए वाहनों में भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। जिस गाड़ी पर यह नंबर प्लेट नहीं लगा होगा। उस वाहन का परिवहन में किसी प्रकार का काम नहीं किया जाएगा। यह व्यवस्था 19 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। वाहन मलिकों को वाहन बेचने वाले एजेंसी पर जाकर यह नंबर प्लेट लगाना होगा।

पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का समय भी निर्धारित किया है। 2005 से पहले खरीदी गई गाड़ी को चार माह के अंदर यानी 18 जनवरी तक हाई सिक्योरेटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। इसी तरह से वर्ष 2006 से 2010 के बीच खरीदे गए वाहनों पर छह माह, 2011 से 2015 के बीच खरीदे गए वाहनों पर आठ माह और 2016 से 31 मार्च 2019 के बीच खरीद गए वाहनों पर दस माह के अंदर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगना होगा। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आरआर सोनी ने बताया कि शासन ने नये नियम लागू हो गया है। सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर लगाना अनिवार्य कर दिया है।