Move to Jagran APP

शादी होने के कुछ दिन बाद घर पहुंची पुलिस, दुल्हन बोली- मेरी मर्जी के बिना... इतना सुनते ही दर्ज हो गए मुकदमे

पीड़ित किशोरी ने सीओ के सामने पूरी बात रखी। उसकी बिना मर्जी के बाल विवाह कराया गया। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि आरोपित उसे पीटता भी था। इसके बाद आरोपित उसके पिता नन्हे कश्यप भाई दीपक भाभी पीड़ित किशोरी के पिता और मां ने 26 अक्टूबर की दोपहर डेढ़ बजे मारपीट करने के साथ ही गाली गलौज की।

By Mehandi Hasan Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 27 Oct 2024 08:59 PM (IST)
Hero Image
मझोला के सिरकोई भूड़ में किशोरी का कराया था बाल विवाह
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मझोला के सिरकोई भूड़ में बाल विवाह का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी के माता-पिता समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी लिखी है। कांशीराम नगर के रहने वाले माता-पिता ने किशोरी का बाल विवाह सिरकोई भूड़ के अरुण कश्यप के साथ 23 अगस्त को गुपचुप तरीके से कर दिया था।

बाल-विवाह के बाद से आरोपित अरुण कश्यप 22 सितंबर तक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। बाल विवाह पीड़ित ने समाजसेवी से अपना दर्द बयां किया तो उसने कार्रवाई करा भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने सीओ सिविल लाइंस को पूरे मामले की जानकारी दी।

किशोरी बोली- मेरी मर्जी के बिना कराई शादी

 

पीड़ित किशोरी ने सीओ के सामने पूरी बात रखी। उसकी बिना मर्जी के बाल विवाह कराया गया। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि आरोपित उसे पीटता भी था। इसके बाद आरोपित, उसके पिता नन्हे कश्यप, भाई दीपक, भाभी, पीड़ित किशोरी के पिता और मां ने 26 अक्टूबर की दोपहर डेढ़ बजे मारपीट करने के साथ ही गाली गलौज की। जान से मारने की भी धमकी दी। जातिसूचक टिप्पणी की। पुलिस ने सातों के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को, बाल विवाह अधिनियम व एससीएसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी लिखकर आरोपितों की तलाश में जुटी है।

बाल विवाह प्रकरण में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की जांच भी स्वयं ही करूंगा। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी है।

अर्पित कपूर, सीओ सिविल लाइंस

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपित गिरफ्तार

कांठ: थाना क्षेत्र में किशोरी को घर से फुसला कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, सीओ अपेक्षा निंबाडिया, थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर जानकारी ली।

एसपी देहात ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फील्ड यूनिट प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर प्रयोगशाला में भेजे हैं।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी को शनिवार की रात आरोपित प्रिंस ने मोबाइल पर फोन किया और कहा कि मुझे जरूरी बात करनी है। किशोरी ने फोन उठाया और बात करने के बाद आरोपित मुकुल, हर्ष बाइक से घर आए और किशोरी को फुसलाकर विवेक के घर पर छोड़कर चले गए। वहां कमरे में प्रिंस पहले से मौजूद था। दोनों ने शराब पी रखी थी। पहले प्रिंस ने और इसके बाद विवेक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।